Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जयपुर में पत्रकार बेचेंगे 50-50 अखबार

पत्रकारिता के गरिमामय पेशे में यह दिन भी आना था। जयपुर में हॉकर हड़ताल पर क्या गए कुछ अखबारों के प्रबंधन ने पत्रकारों पर हॉकरों का काम लादना शुरू कर दिया है। पुख्ता खबर है कि राजस्थान के एक प्रमुख अखबार ने अपने रिपोर्टरों को पचास-पचास कॉपियां बेचने का हुक्म जारी किया है। सिद्धांतों की पत्रकारिता का ढिंढोरा पीटने और आदर्श तथा मूल्यों का गुणगान करने वाले इस अखबार के प्रबंधन की इस नीति से पत्रकार मानसिक तौर पर परेशान और सदमे में हैं। मन में गुस्सा तो है परंतु मन मसोसने के अलावा और उनके पास कोई विकल्प भी तो नहीं है।

एक पत्रकार के लिए सबसे बड़ा सहारा संपादक होता है और जब संपादक नाम की संस्था का अस्तित्व ही खत्म हो गया हो तब पत्रकार अपने को ठगा महसूस होने के अलावा और कर भी क्या सकते हैं? पत्रकारों के लिए इस तरह का हुक्मनामा जारी होने से प्रतिद्वंद्वी अखबारों की पत्रकारों की हालत पतली हो चली है। उन्हें लग रहा है कि उनका प्रबंधन भी कहीं यही नीति उनके लिए लागू ना कर दे। दुर्घटना से सावधानी भली की तर्ज पर कुछ पत्रकारों ने तो झूठे बहाने बनाकर छुट्टियों पर जाना शुरू कर दिया है।

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं अधिवक्‍ता राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...