Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

झुंझुनू में 12 मान्‍यताप्राप्‍त पत्रकारों को भूखण्‍ड के पट्टे वितरित

झुंझुनू। सैनिक कल्याण, आपदा प्रबधंन एवं इन्दिरा गांधी नहर राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला ने कहा है कि सरकार सदैव पत्रकारों के हितों का ध्यान रखेगी और झुंझुनू में नॉन अधिस्वीकृत (मान्‍यता) पत्रकारों को भी भूखण्ड दिलवाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे और जल्द भूखण्ड दिए जाएंगे।

झुंझुनू। सैनिक कल्याण, आपदा प्रबधंन एवं इन्दिरा गांधी नहर राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला ने कहा है कि सरकार सदैव पत्रकारों के हितों का ध्यान रखेगी और झुंझुनू में नॉन अधिस्वीकृत (मान्‍यता) पत्रकारों को भी भूखण्ड दिलवाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे और जल्द भूखण्ड दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को विषम परिस्थियों में कार्य करना पड़ता है। पत्रकारों को चाहिए कि वे अपनी लेखनी का उपयोग निष्पक्ष रूप से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पंहुचाने के लिए भी सत्त रूप से करते रहें। वे गुरुवार को यहां नगर परिषद परिसर में आयोजित अधिस्वीकृत पत्रकारों को भूखण्ड आवंटन के पट्टा वितरण समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि झुंझुनू नगर परिषद द्वारा गत साढ़े चार साल में सीवरेज योजना सहित शहर सौंदर्यकरण और सीमेंट सड़कों एवं नाला-नाली के निर्माण जैसे अनेक कार्य करवाए गए हैं, जिनसे शहर के आम नागरिक को लाभ पंहुचा है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर आजादी के बाद पहली बार पत्रकारों को भूखण्ड आवंटन की प्रक्रिया सभापति खालिद हुसैन के प्रयासों से पूर्ण हो सकी है।

सभापति खालिद हुसैन ने कहा कि सैनिक कल्याण राज्यमंत्री के मार्गनिर्देशन पर शहर में हाईमास्क लाईट लगाने, एक नम्बर रोड को चौड़ा करने, सगिरा सर्किल तक ट्यूबलर पॉल लगाने, स्थाई आश्रय स्थल का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र में नए फायर स्टेशन की स्थापना, ऑडिटोरियम के निर्माण जैसे कार्यों के अलावा, पार्कों के विकास और 65 नए नलकूप के निर्माण पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई है और हाल ही में 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

उन्‍होंने चालू वित्त वर्ष में 15 करोड़ से अधिक के कार्य करवाया जाना प्रस्तावित है, जिनमें 5 हाईमास्क लाईट लगाने, मण्डावा रोड़ पर नाला निर्माण, डाक बंगला चौराहे से मण्डावा चौराहे और इंदिरा नगर के सामुदायिक विकास भवन की सड़क को चौड़ा करने, गांधी पार्क में अंडर ग्राउण्‍ड पार्किंग करवाने, कान्हापीर पहाड़ी का सौंदर्यकरण तथा सड़क नम्बर एक पर नाला निर्माण के कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा पण्डित दीनदयाल आवासीय योजना में कुल 13 अधिस्वीकृत पत्रकारों को भूखण्ड आंवटित किए जा चुके हैं और शेष नॉन अधिस्वीकृत एवं अधिस्वीकृत पत्रकारों को भी भूखण्ड आवंटित किए जाने की प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है।

समारोह में उपसभापति बिमला बेनीवाल, नगर परिषद आयुक्त अनिता खींचड़, अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार, सहायक अभियंता संजय माथुर, कनिष्ठ अभियंता सत्य नारायण भार्गव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब अली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र झाझडिय़ा, खलील बुड़ाना, पार्षद खुर्शीद हुसैन, जाहिद अली, अजमत अली, जुल्फीकार खोखर, रामनारायण कुमावत, इकबाल कबाड़ी, प्रदीप सैनी, लक्ष्मण जैदिया, चन्द्रभान सहित अन्य पार्षद एवं जिला मुख्यालय के मीडियाकर्मी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

समारोह में सैनिक कल्याण राज्य मंत्री बृजेन्द्र ओला ने अधिस्वीकृत पत्रकार रमेश सर्राफ, मांगूसिंह शेखावत, राजेश शर्मा, अशोक सिंह शेखावत, दातारसिंह शेखावत, सवाई सिंह मालावत, राजेन्द्र सिंह निर्वाण, इम्तियाज भाटी, हीरालाल स्वामी, रामनिवास सोनी, अमित भारद्वाज एवं उत्तम कुमार जोशी को पट्टे वितरित किए। इससे पहले नगर परिषद द्वारा वर्ष 2008 में उमेश सहल को भी भूखण्ड आंवटित किया जा चुका है।

झुंझुनू से रमेश सर्राफ की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...