इंडिया टीवी से खबर है कि निशांत चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर कम रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. निशांत ने अपनी नई पारी न्यूज24 से की है. उन्हें यहां भी एंकर कम रिपोर्टर पद पर लाया गया है. निशांत ने करियर की शुरुआत सन 2000 में जी न्यूज से की थी. उसके बाद दूरदर्शन के साथ रिपोर्टर के रूप में जुड़ गए. यहां से इस्तीफा देकर आज तक से जुड़े तथा 2004 में लोकसभा चुनाव का कवरेज किया. यहां से सहारा न्यूज पहुंचे. सहारा से इस्तीफा देने के बाद वॉयस ऑफ इंडिया से जुड़ गए. यहां के हालात बिगड़ने पर वे इंडिया टीवी से जुड़ गए थे.






