Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सहारा की जांच में सेबी ने खर्च डाले 56 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। सेबी को सहारा ग्रुप से उसके इन्वेस्टर्स के 24,000 करोड़ रुपये लौटाने के काम पर भारी खर्च करना पड़ रहा है। इन बॉन्ड धारकों की पहचान की पुष्टि के बाद सहारा ग्रुप की दो कंपनियों द्वारा इन पैसा लौटाने के काम को सेबी को पूरा करवाना है। इस काम पर अभी तक सेबी के 55 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं और सहारा को इस पूरे बिल की अदायगी करनी होगी।

नई दिल्ली। सेबी को सहारा ग्रुप से उसके इन्वेस्टर्स के 24,000 करोड़ रुपये लौटाने के काम पर भारी खर्च करना पड़ रहा है। इन बॉन्ड धारकों की पहचान की पुष्टि के बाद सहारा ग्रुप की दो कंपनियों द्वारा इन पैसा लौटाने के काम को सेबी को पूरा करवाना है। इस काम पर अभी तक सेबी के 55 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं और सहारा को इस पूरे बिल की अदायगी करनी होगी।

इस बहुचर्चित मामले में सेबी का अंतिम खर्च बिल और भी ज्यादा हो सकता है। अभी तक सिर्फ स्टोरेज और इन्वेस्टर्स के डॉक्युमेंट्स की जांच पर ही 55.85 करोड़ रुपये की लागत आ चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार बाजार नियामक सहारा ग्रुप के 3 करोड़ से ज्यादा इन्वेस्टर्स की पहचान की जांच कर रहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस काम पर आने वाले पूरे खर्च का भुगतान सहारा को ही करना होगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेबी ने स्टोरेज डिजिटलीकरण और निवेशकों के डॉक्युमेंट्स की जांच का काम स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को दिया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 25.97 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा इस मामले में विमोचन या रिडेम्पशन संबंधी काम का ठेका यूटीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक्नॉलजी ऐंड सर्विसेज को 29.88 करोड़ रुपये में दिया गया है। इस पूरे मामले को देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक रिटायर्ड जज की नियुक्ति की है, जिन्हें हर महीने 5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा उनकी यात्रा, रहने और दूसरे खर्च अलग से हैं। यह पूरी रकम सेबी को खर्च करनी होगी, जो बाद में सहारा ग्रुप से वसूली जाएगी। (भाषा)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...