Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

देवरिया में आईबीएन7 के पत्रकार एवं परिजनों के विरुद्ध चार सौ बीसी का मामला दर्ज

देवरिया से खबर है कि एएनआई तथा आईबीएन7 के पत्रकार संदीप तिवारी व उनके परिवार के तीन सदस्‍यों पर सदर कोतवाली में फर्जीवाड़ा एवं चार सौ बीसी का मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है. मामला उनके चाचा की तरफ से दर्ज कराया गया है. खबर है कि संदीप तिवारी एवं उनके परिजनों के पास एक दुकान थी. यह दुकान इनके चाचा के नाम से दर्ज थी. परन्‍तु इस दुकान का इस्‍तेमाल संदीप एवं उनके परिवार के लोग कर रहे थे.

देवरिया से खबर है कि एएनआई तथा आईबीएन7 के पत्रकार संदीप तिवारी व उनके परिवार के तीन सदस्‍यों पर सदर कोतवाली में फर्जीवाड़ा एवं चार सौ बीसी का मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है. मामला उनके चाचा की तरफ से दर्ज कराया गया है. खबर है कि संदीप तिवारी एवं उनके परिजनों के पास एक दुकान थी. यह दुकान इनके चाचा के नाम से दर्ज थी. परन्‍तु इस दुकान का इस्‍तेमाल संदीप एवं उनके परिवार के लोग कर रहे थे.

इस दुकान का किराया काफी समय से जिला पंचायत में जमा नहीं किया जा रहा था. कई नोटिसों के बाद जिला पंचायत ने इसकी वसूली के लिए आरसी जारी कर दिया. दुकान संदीप के चाचा के नाम से होने के कारण पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया. इस पर संदीप के चचेरे भाइयों ने कहा कि जब आप दुकान का किराया नहीं दे रहे हैं तो इसे खाली कर दीजिए. हम लोग किराया जमा कर लेंगे. इसके बाद दोनों परिवारों में इस मामले को काफी तनाव रहा.

बताया जा रहा है कि इस तनाव के दौरान ही संदीप अपने पत्रकारीय रसूख का इस्‍तेमाल करते हुए दुकान को गलत तरीके से अपने परिजनों के नाम कराने की कोशिश में जुटे हुए थे. इसकी भनक किसी तरह इनके चाचा को लग गई. उन्‍होंने पुलिस से शिकायत की, परन्‍तु जब वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो ये लोग कोर्ट चले गए. कोर्ट के आदेश पर सदर पुलिस ने संदीप तथा उनके परिजनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467 एवं 468 के तहत मामला दर्ज कर लिया.

शिकायती पत्र

एफआईआर की कॉपी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...