Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

बनारस में पत्रकारपुरम के विकास के लिए 60 लाख दिलाएंगे मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता परिवर्तन की राजनीति सीख चुकी है। यह अच्छा भी है क्योंकि जब तक उलट पलट नहीं होगा, अच्छी सरकार नहीं मिलेगी। यादव रविवार को चुप्पेपुर स्थित वाराणसी पत्रकारपुरम में पं. ईश्वरदेव मिश्र स्मृति सामुदायिक भवन की आधारशिला रखने के बाद आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही यह सामुदायिक भवन अपने स्वरूप में होगा।

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता परिवर्तन की राजनीति सीख चुकी है। यह अच्छा भी है क्योंकि जब तक उलट पलट नहीं होगा, अच्छी सरकार नहीं मिलेगी। यादव रविवार को चुप्पेपुर स्थित वाराणसी पत्रकारपुरम में पं. ईश्वरदेव मिश्र स्मृति सामुदायिक भवन की आधारशिला रखने के बाद आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही यह सामुदायिक भवन अपने स्वरूप में होगा।

मुलायम सिंह ने पत्रकारपुरम के लिए पूर्व में घोषित 50 लाख की धनराशि को अब मय सूद 60 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने लोकनिर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर उक्त धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त कराने की जिम्‍मेदारी सौंपी। मुलायम ने विश्वास जताया कि यह भवन पूर्वांचल की पत्रकारिता का केंद्र बनेगा। पत्रकारपुरम् को सर्व सुविधायुक्त बनाने के साथ पुस्तकालय का निर्माण कराने पर भी उन्‍होंने जोर दिया।

मुलायम सिंह ने कहा कि पत्रकारों की उपेक्षा कर देश की अच्‍छी तस्‍वीर नहीं बनाई जा सकती, लेकिन इधर के वर्षों में पत्रकारिता में गिरावट आई है तथा पत्रकारों का महत्‍व भी काफी कम हुआ है। चौथा स्‍तंभ लगातार मजबूत हो रहा है लेकिन इसके साथ इसमें कुछ कमियां भी आती जा रही हैं। आपातकाल के दौर में भी पत्रकारों ने अपनी मजबूत भूमिका नहीं निभाई अन्‍यथा इतिहास कुछ और होता। उन्‍होंने पत्रकारपुरम के विस्‍तारीकरण तथा विकास के लिए हरसंभव मदद देने का आश्‍वासन दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...