Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

61 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द, 38 को कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 61 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. इन चैनलों के लाइसेंस जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरने के बाद रद्द किए गए. साथ ही मंत्रालय ने 38 प्रसारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 61 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. इन चैनलों के लाइसेंस जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरने के बाद रद्द किए गए. साथ ही मंत्रालय ने 38 प्रसारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

इन प्रसारकों को प्रसारण कंपनी के निदेशक मंडल में या उसकी हिस्सेदारी में बदलाव की सूचना नहीं देने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नियम के मुताबिक ऐसे किसी भी बदलाव की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को देना अनिवार्य है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जिन प्रसारकों को नोटिस दिया है उनमें से 32 ने बिना मंत्रालय को सूचित किए अपनी अंशधारिका के स्वरुप में बदलाव किया है. जबकि बचे 6 प्रसारकों ने अपने निदेशक मंडल में बदलाव की मंत्रालय को सूचना नहीं दी है. अधिकारियों के मुताबिक, पिछले एक साल से मंत्रालय उन सभी प्रसारण कंपनियों के मालिकाना हक और निदेशक मंडल के ब्योरे की गहन जांच कर रही थी जिन्होंने टीवी चैनल चलाने के लिए लाइसेंस लिए थे.

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एक वक्त चैनलों की संख्या 877 तक पहुंच गई थी लेकिन कई कंपनियां मंत्रालय की जांच के दौरान मानकों पर खरी नहीं उतरीं. इसलिए 61 चैनलों के लाइसेंस रद्द होने के बाद अभी 816 चैनल काम कर रहे हैं. इनमें 408 गैर समाचार चैनल हैं जबकि 398 समाचार एवं समसामयिक मामलों के हैं. (श्रीन्‍यूज)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...