दैनिक जागरण, मेरठ से भी चार लोगों की छंटनी किए जाने की सूचना है. सभी ने इस्तीफा दे दिया है. यहां मैनेजमेंट ने नोएडा के आदेश की कोरमपूर्ति करने की लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए छंटनी लिस्ट में उन नामों को भी शामिल कर लिया, जो हाल फिलहाल खुद अखबार छोड़ गए हैं. प्रबंधन ने जिन लोगों से इस्तीफे लिए हैं उनमें मुजफ्फरनगर के ब्यूरोचीफ बनाकर भेजे गए वरिष्ठ पत्रकार नरेश उपाध्याय तथा करधना के ब्यूरोचीफ राकेश त्यागी शामिल हैं. इसके अलावा अशोक त्रिपाठी से भी इस्तीफा ले लिया गया है.
नरेश उपाध्याय दैनिक जागरण से पिछले बाइस सालों से जुड़े हुए थे. ये लोग जागरण को ब्रांड बनाने वाले टीम में शामिल रहे हैं, परन्तु प्रबंधन ने इन लोगों के बारे में एक पल भी नहीं सोचा. राकेश त्यागी भी पिछले सात सालों से जागरण से जुड़े हुए थे. जबकि अशोक त्रिपाठी रिटायरमेंट के कगार पर पहुंच गए थे. हालांकि यहां के मालिकान ने पहले ही सरप्लस स्टाफ ना होने की बात नोएडा को बता दी थी. फिर भी कार्रवाई पूरी करते हुए मैनेजमेंट ने संजय सक्सेना एवं पारूल सिंघल जैसों का नाम भी छंटनी लिस्ट में शामिल कर लिया जो पहले ही दूसरे अखबारों से जुड़ चुके हैं.
Related News- jagran chhatni






