अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस मीडियावर्क्स एक विदेशी प्राइवेट इक्विटी फंड के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाएगी। सूत्रों का कहना है कि दो कंपनियों ने डील साइन कर ली है। बस इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। इस सौदे के जरिए विदेशी प्राइवेट इक्विटी कंपनी रिलायंस मीडियावर्क्स में कुछ हिस्सा खरीदेगी। रिलायंस मीडिया वर्क्स इस रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने तथा अपने विस्तार योजना पर करेगी।





