Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

शराब पीकर हवाई फायरिंग करने में न्‍यूज24 कर्मी समेत पांच अरेस्‍ट

न्‍यूज24 खबरों से इतर भी चर्चा में बना रहता है. बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्‍टर 16 ए  स्थित न्‍यूज24 कार्यालय के समक्ष आपसी विवाद के बाद हवाई फायर कर दिया गया. देर रात हुए इस फा‍यरिंग की घटना के बाद आसपास के समाचार कार्यालयों में हड़कम्‍प मच गया. किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्‍ट कर लिया, जिसमें एक न्‍यूज24 का कर्मचारी भी शामिल है.

न्‍यूज24 खबरों से इतर भी चर्चा में बना रहता है. बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्‍टर 16 ए  स्थित न्‍यूज24 कार्यालय के समक्ष आपसी विवाद के बाद हवाई फायर कर दिया गया. देर रात हुए इस फा‍यरिंग की घटना के बाद आसपास के समाचार कार्यालयों में हड़कम्‍प मच गया. किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्‍ट कर लिया, जिसमें एक न्‍यूज24 का कर्मचारी भी शामिल है.

बताया जा रहा है कि न्‍यूज24 का वीडियो एडिटर नितिन शर्मा तथा उसके कुछ साथी शराब पीकर लड़ाई कर रहे थे. इसी बीच इन लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. इनमें से किसी ने अपने पिस्‍टल से हवाई फायर कर दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास अन्‍य चैनलों में काम करने वाले लोग किसी अनहोनी की आशंका से घबरा गए. इसी बीच किसी ने पुलिस को भी फोन कर दिया. पुलिस के आने तक ये लोग हंगामा करते रहे.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से पांच लोगों को अरेस्‍ट करके जेल भेज दिया है. जिन लोगों को जेल भेजा गया है उनमें न्‍यूज24 के नितिन के अलावा एक विधायक का पुत्र भी बताया जा रहा है. पुलिस ने जिन लोगों को जेल भेजा है उनमें नितिन शर्मा, हिमांशु चौधरी, संदीप, विनोद यादव एवं मनीष शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि न्‍यूज24 के कुछ पत्रकार भी अपने साथी को बचाने के लिए थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने कोई रियायत बरतने से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि इसके पहले भी न्‍यूज24 में आपस में मारपीट की घटना घट चुकी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...