पी7 न्यूज से खबर है कि क्राइम रिपोर्टर प्रियंक त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी न्यूज एक्स के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी क्राइम रिपोर्टर बनाया गया है. प्रियंक काफी समय से पी7 न्यूज से जुड़े हुए थे. सहारा से खबर है कि यहां से सीनियर रिपोर्टर राकेश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी पी7 न्यूज के साथ शुरू की है. राकेश पी7 के लिए गृह मंत्रालय कवर करेंगे. राकेश की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. वे सहारा के साथ काफी समय से जुड़े हुए थे.






