Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पी7 न्‍यूज से एडिटर इन चीफ सतीश जैकब का इस्‍तीफा

पी7 न्‍यूज से बड़ी खबर आ रही है. समझा जा रहा है कि यहां पर उठा-पटक का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है. पी7 न्‍यूज के एडिटर इन चीफ और वरिष्‍ठ पत्रकार सतीश जैकब ने इस्‍तीफा दे दिया है. हालांकि इस्‍तीफा का कारण बताया जा रहा है उनका एक साल का कांट्रैक्‍ट, जिसे प्रबंधन ने रिन्‍यूवल नहीं किया, पर अंदर की बात यह है कि वे चैनल के भीतर की राजनीति के शिकार हुए हैं.

पी7 न्‍यूज से बड़ी खबर आ रही है. समझा जा रहा है कि यहां पर उठा-पटक का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है. पी7 न्‍यूज के एडिटर इन चीफ और वरिष्‍ठ पत्रकार सतीश जैकब ने इस्‍तीफा दे दिया है. हालांकि इस्‍तीफा का कारण बताया जा रहा है उनका एक साल का कांट्रैक्‍ट, जिसे प्रबंधन ने रिन्‍यूवल नहीं किया, पर अंदर की बात यह है कि वे चैनल के भीतर की राजनीति के शिकार हुए हैं.

सतीश जैकब ने पिछले साल यानी 2011 के जनवरी में पी7 न्‍यूज से जुड़े थे, लिहाजा उनका सालाना कांट्रैक्‍ट जनवरी में ही खतम हो जाना चाहिए था, परन्‍तु अब मार्च में उनके इस्‍तीफे के चलते तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वरिष्‍ठ पत्रकार सतीश जैकब चार दशक से ज्‍यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. साठ के दशक में उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत द स्‍टेटमैन के साथ शुरू की थी. उसके बाद द पैट्रियाट और फिर बीबीसी पहुंचे. बीबीसी के साथ 32 सालों से ज्‍यादा समय तक काम किया.

इस दौरान जैकब ने बीबीसी के लिए ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार, भोपाल गैस कांड, संजय गांधी की मौत, इंदिरा गांधी की हत्‍या, बाबरी मस्जिद विध्‍वंस जैसी बड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग की. सतीश जैकब एक मात्र भारतीय पत्रकार थे जिन्होंने 1991 के इराक युद्ध की कवरेज की. उनकी वहां से दी गई रिपोर्ट उन दिनों इंडियन मीडिया में छाई हुई थी. 65 वर्षीय सतीश जैकब ने 2002 में ‘बीबीसी’ से इस्‍तीफा दे दिया था. उस दौरान वे डिप्‍टी ब्‍यूरोचीफ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...