Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

1300 पत्रकारों को बेरोजगार करने वाले सुदीप्‍तो की कोर्ट में पेशी आज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार शारदा ग्रुप के सीएमडी सुदीप्तो सेन को आज कोलकाता की कोर्ट में पेश किया जाएगा। कश्मीर से गिरफ्तार सुदीप्तो सेन और उसके दो साथियों को बुधवार रात को जब ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया तो एयरपोर्ट पर भारी हंगामा हुआ। सुदीप्तो का दावा है कि इस घंधे में उसके सिर पर कई सियासी लोगों का हाथ था। वहीं, ठगी का शिकार हुए लोगों के पैसे वापस दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नया टैक्स लागू करने का ऐलान कर दिया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार शारदा ग्रुप के सीएमडी सुदीप्तो सेन को आज कोलकाता की कोर्ट में पेश किया जाएगा। कश्मीर से गिरफ्तार सुदीप्तो सेन और उसके दो साथियों को बुधवार रात को जब ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया तो एयरपोर्ट पर भारी हंगामा हुआ। सुदीप्तो का दावा है कि इस घंधे में उसके सिर पर कई सियासी लोगों का हाथ था। वहीं, ठगी का शिकार हुए लोगों के पैसे वापस दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नया टैक्स लागू करने का ऐलान कर दिया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस सुदीप्तो सेन और उसके साथियों – देबजानी मुखर्जी और अरविंद सिंह चौहान को गाड़ी में बिठाकर एयरपोर्ट से ले गई। सुदीप्तो सेन, देबजानी मुखर्जी और अरविंद सिंह चौहान को जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। तीनों वहीं पर छुपे हुए थे। बुधवार को तीनों को गांदरबल की कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता पुलिस को सौंप दिया। अब इन तीनों से कोलकाता में पूछताछ की जाएगी।

लेकिन सवाल ये कि क्या पुलिस सुदीप्तो के जरिए बड़े चेहरों से भी नकाब हटाएगी? टीएमसी पर आरोप लग रहे हैं कि उनके संरक्षण में सुदीप्तो फला फूला। टीएमसी के एक राज्यसभा सांसद कुनाल घोष शारदा ग्रुप के अखबार में एडिटर रह चुके हैं। जबकि एक दूसरे राज्यसभा सांसद सृंजय बोष के शारदा ग्रुप के टीवी चैनल में हिस्सेदारी है। इन दोनों की गिरफ्तारी की मांग भी तेज होने लगी है। शारदा समूह ने सरकार के सामने भी बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।

जाहिर है पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप गंभीर है। अब सवाल ममता की छवि का भी है। इसलिए 7 सालों बाद अचानक ममता सरकार की नींद खुली। आनन फानन में कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने शारदा ग्रुप के 35 बैंक खाते फ्रीज कर दिए। सुदीप्तो और उसकी कंपनी की 35 कारों को जब्त कर लिया गया। कंपनी के कार्पोरेट ऑफिस और बाकी के चार ऑफिस की इमारतों को भी सील कर दिया गया। जमीनों से जुड़े सैकड़ों कागजातों को जब्त किया गया और जांच के लिए एक आयोग भी बिठा दिया गया।

यही नहीं बुधवार देर शाम ममता बनर्जी ने शारदा ग्रुप में लगाए गए निवेशकों के पैसे की वापसी का भरोसा दिया। इसके लिए उन्होंने 500 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। पैसे का इंतजाम होगा सिगरेट पर टैक्स लगाकर। उधर नींद से जागी केंद्रीय कॉरपोरेट मंत्रालय ने भी सेबी और आयकर विभाग से बंगाल की 13 और चिटफंड कंपनियों की जांच का आदेश दिया है। समूह के अखबार तथा चैनलों को भी बंद करके लगभग 1300 पत्रकारों को बेरोजगार कर दिया गया। मीडिया कंपनियों के बंद होने के बाद ही सुदीप्‍तो की गिरफ्तारी के लिए आवाज मुखर हुई। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...