Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण, कानपुर में 13 लोगों को प्रमोशन, इंक्रीमेंट ने दी खुशी

दैनिक जागरण, कानपुर से खबर है कि यहां वर्षों से कार्यरत 13 लोगों को प्रमोट किया गया है. जिन लोगों को प्रमोट किया गया है उसमें हनुमंत शुक्‍ला, दिग्विजय सिंह, अविनाश बाजपेयी, अभिषेक श्रीवास्‍तव, राजीव अवस्‍थी, दिलीप सिंह, रवींद्र कुमार शामिल हैं. इनमें दिग्विजय सीनियर सब एडिटर बनाए गए हैं. हनुमंत शुक्‍ला, अविनाश बाजपोयी, राजीव अवस्‍थी सब एडिटर बनाए गए हैं. दिलीप सिंह और रवींद्र को जूनियर सब एडिटर बनाया गया है.

दैनिक जागरण, कानपुर से खबर है कि यहां वर्षों से कार्यरत 13 लोगों को प्रमोट किया गया है. जिन लोगों को प्रमोट किया गया है उसमें हनुमंत शुक्‍ला, दिग्विजय सिंह, अविनाश बाजपेयी, अभिषेक श्रीवास्‍तव, राजीव अवस्‍थी, दिलीप सिंह, रवींद्र कुमार शामिल हैं. इनमें दिग्विजय सीनियर सब एडिटर बनाए गए हैं. हनुमंत शुक्‍ला, अविनाश बाजपोयी, राजीव अवस्‍थी सब एडिटर बनाए गए हैं. दिलीप सिंह और रवींद्र को जूनियर सब एडिटर बनाया गया है.

इसके अलावा भी कई लोगों का प्रमोशन हुआ है, जिनके नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है. ट्रेनियों को भी प्रमोट करके पे रोल पर कर दिया गया है. कानपुर में कार्यरत कर्मचारी अपने इंक्रीमेंट से भी खुश हैं. यहां न्‍यूनतम एक हजार रुपये का इंक्रीमेंट हुआ है. बताया जा रहा है कि संपादक राघवेंद्र चड्ढा तथा उनकी टीम के कार्य को देखते हुए प्रबंधन ने यह फैसला लिया है. उल्‍लेखनीय है कि कानपुर जागरण ने राघवेंद्र चड्ढा के नेतृत्‍व में काफी तरक्‍की की है.

सूत्रों का कहना है कि जो अखबार उनके कानपुर तबादले से पहले ढाई रुपये की कीमत में बिकता था, उनके संपादकीय दायित्‍व संभालने के बाद चार रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा उन्‍होंने जिलों में भी अपनी टीम को मजबूत किया है. राघवेंद्र चड्ढा के बेहतर लीडरशिप में टीम ने बढि़या परफार्मेंस दिया है, जिससे खुश होकर प्रबंधन ने पूरी टीम को अन्‍य यूनिटों से बेहतर प्रमोशन और इंक्रीमेंट दिया है.  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...