Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अब स्‍मार्ट फोन पर दिखेंगे दूरदर्शन समेत 19 अन्‍य चैनल

देश में 10 शहरों के दर्शक प्रसार भारती द्वारा संचालित दूरदर्शन और 19 अन्य चैनल अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या टैपटॉप पर मुफ्त देख पाएंगे. अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय प्रसारक ने अपनी मोबाइल टीवी सेवाओं का कम से कम 40 बड़े शहरों में विस्तार करने के एक विस्तृत योजना बनाई है और ये सेवाएं वर्ष 2013 पूरा होने से पहले 10 शहरों में शुरू होने की संभावना है.

देश में 10 शहरों के दर्शक प्रसार भारती द्वारा संचालित दूरदर्शन और 19 अन्य चैनल अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या टैपटॉप पर मुफ्त देख पाएंगे. अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय प्रसारक ने अपनी मोबाइल टीवी सेवाओं का कम से कम 40 बड़े शहरों में विस्तार करने के एक विस्तृत योजना बनाई है और ये सेवाएं वर्ष 2013 पूरा होने से पहले 10 शहरों में शुरू होने की संभावना है.

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि प्रसार भारती ने मोबाइल टीवी सेवा के साथ पहले भी परीक्षण किया था और वर्ष 2007 में दिल्ली में एक पायलट परियोजना स्थापित की गई थी. हालांकि उस समय प्रयोग में ली गई तकनीक केवल 10 किलोमीटर के घेरे वाले क्षेत्र में सिग्नलों को ट्रांसमिट कर पाती थी. उन्होंने कहा कि अब ‘डिजिटल वीडियो ब्रॉडकास्ट. टेरेस्ट्रियल’ तकनीक का प्रयोग होगा जो 90 किलोमीटर के घेरे वाले क्षेत्र में सिग्नल पहुंचा सकती है.

प्रसार भारती के अधिकारियों को आशा है कि आधुनिक मोबाइल टीवी सेवाएं शुरू होने से उन्हें बाजार के नये क्षेत्र पर मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिलेगी. अधिकारियों ने यह भी कहा कि फिलहाल मोबाइल पर टेलीविजन या वीडियो क्लिप देखना बहुत सुविधाजनक नहीं है क्योंकि बफरिंग में बहुत समय लगता है. अधिकारी ने कहा कि इस सेवा का सबसे बड़ा लाभ यह है कि बफरिंग नहीं होगी और स्पष्टता उच्च स्तर की होगी. यह हाई डेफीनीशन टीवी देखने जैसा होगा. (सहारा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...