Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण, कानपुर में कई ब्‍यूरोचीफ बदले गए

दैनिक जागरण, कानपुर में कई लोगों की जिम्‍मेदारियां बदल दी गई हैं. सूत्रों का कहना है कि संपादकीय प्रभारी राघवेंद्र चड्ढा ने अखबार और टीम को और मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया है. दैनिक जागरण, इटावा में ब्‍यूरोचीफ की भूमिका निभा रहे गौरव टुटेजा को मैनेजर बना दिया गया है. उनकी जगह रायबरेली से से आशुतोष अग्निहोत्री को इटावा का नया ब्‍यूरोचीफ बनाया गया है. उन बीते दिनों एक बिरादरी के लोगों को दूसरी बिरादरी के लोगों को जूते की माला पहनाए जाने की बड़ी खबर को हल्‍के में लेने का आरोप लगा था.

बताया जा रहा है कि प्रदीप अवस्‍थी के नेतृत्‍व में अमर उजाला इटावा में जागरण को लगातार कड़ी टक्‍कर दे रहा है, लिहाजा प्रबंधन ने अपनी किलेबंदी को मजबूत करने के लिए आशुतोष को वहां भेजा है. हरदोई के ब्‍यूरोचीफ पंकज सचान को रायबरेली का ब्‍यूरोचीफ बनाया गया है. जालौन-उरई के ब्‍यूरोचीफ केपी सिंह को हरदोई का ब्‍यूरोचीफ बनाया गया है. कन्‍नौज के ब्‍यूरोचीफ राजीव अवस्‍थी को उरई-जालौन का प्रभारी बनाकर भेजा गया है. कानपुर मुख्‍यालय पर तैनात प्रेम किशोर तिवारी को कन्‍नौज का नया ब्‍यूरोचीफ बनाया गया है.

इसी तरह बांदा के ब्‍यूरोचीफ गोविंद दुबे को फतेहपुर को प्रभारी बनाकर भेजा गया है. फतेहपुर के ब्‍यूरोचीफ अवधेश पाण्‍डेय को मुख्‍यालय बुला लिया गया है. उन्‍नाव के ब्‍यूरोचीफ रजत पांडेय को फोर्स लीव पर भेज दिया गया है. उनकी जगह मुख्‍यालय से अश्‍वनी पांडेय को उन्‍नाव का नया ब्‍यूरोचीफ बनाकर भेजा गया है. बांदा में किसे जिम्‍मेदारी सौंपी गई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...