Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

खराब इंटरनेट सेवा पर बीएसएनएल अमिताभ ठाकुर को देगा पांच हजार हर्जाना

सभी बीएसएनएल ग्राहकों के लिए उपयोगी घटनाक्रम में दूरसंचार विभाग (डीओटी) के आर्बिट्रेटर ने खराब इन्टरनेट सेवा के लिए एक उपभोक्ता को पांच हज़ार रुपये हर्जाना देने के आदेश दिये हैं. यूपी के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा अपने लैंडलाइन नंबर 0522-2725001 पर लंबे समय तक फोन और इंटरनेट कनेक्शन काम नहीं करने के बारे में कई बारे बीएसएनएल को लिखित रूप से शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर डीओटी को भारतीय टेलीग्राफ एक्ट की धारा 7-बी के अंतर्गत आर्बिट्रेटर नियुक्त करने हेतु पत्र लिखा था.

डीओटी, दिल्ली के उप महानिदेशक एसएस सिंह ने मई 18, 2012 के आदेश द्वारा लखनऊ के उप महानिदेशक (टर्म) वीपी सिंह को इस विवाद का आर्बिट्रेटर नियुक्त किया गया था. वीपी सिंह ने कई सुनवाइयों में ठाकुर और बीएसएनएल के पक्ष सुने. ठाकुर ने जहाँ हर्जाने की मांग रखी वहीँ बीएसएनएल ने तर्क दिया कि टेलीग्राफ एक्ट में कहीं भी हर्जाने का प्रावधान नहीं है. सिंह ने बीएसएनएल के तर्कों को सही नहीं माना और यह पाया कि बीएसएनएल के स्तर पर ठाकुर को वांछित सेवा प्रदान करने में उपेक्षा की गयी. इसके आधार पर सिंह ने ठाकुर को खराब सेवा की भरपाई के चार हज़ार और पत्राचार आदि के खर्चे पर एक हज़ार, यानि कुल पांच हज़ार रुपये का हर्जाना दिये जाने के आदेश पारित किये हैं.

नीचे आदेश के मुख्‍य अंश….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...