Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

हाई कोर्ट ने ईडी से मांगी जानकारी, कैसे पैसे को सफेद करता है सहारा

: सहारा को नहीं मिली कोई राहत : शिमला : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सहारा इंडिया परिवार को फिलहाल कोई राहत देने से मना कर दिया है। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि जब तक सहारा इंडिया परिवार के खिलाफ दायर याचिका पर कोई जवाब दायर नहीं किया जाता है, तब तक यह आदेश प्रभावी रहेंगे। इसके अलावा हालांकि न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय को यह भी आदेश जारी किए हैं कि कंपनी द्वारा पैसे को सफेद धन में तब्‍दील करने के बारे में मौजूदा वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी जानकारी दी जाए।

न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हिमाचल में जो धन कंपनी द्वारा इकट्ठा किया है उसका जवाब देने का दायित्व पूर्णतया कंपनी पर है। न्यायालय ने फिर से प्रवर्तन निदेशालय व रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को आदेश दिए कि सहारा इंडिया परिवार की कंपनी के खिलाफ जो भी आरोप याचिका में लगाए हैं, उसकी जांच करने के लिए वह स्वतंत्र है।

गौर रहे कि न्यायालय के पिछले आदेश के अनुसार सहारा कंपनी पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया व भारतीय प्रतिभूति व विनियम बोर्ड (सेबी) की इजाजत के बगैर किसी भी बैंक के साथ पैसे के हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी। इसके मुताबिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हिमाचल में लेन-देन की रोक थी। साथ ही उच्च न्यायालय ने पिछले अंतरिम आदेश से रोक हटाने से भी फिलहाल मना कर दिया है। याचिका में आरोप लगाया है कि सहारा कंपनी विभिन्न तरह की स्कीमों के माध्यम से आम जनता से पैसा इकट्ठा करने के बाद उसे विदेशों में होटल खरीदने में लगा रही है। उपभोक्ताओं को उनका पैसा कैसे मिलेगा, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी ही नहीं है। अब इस मामले पर आगामी सुनवाई 17 अप्रैल को निर्धारित की गई है। (जागरण)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...