अब हिंदी पाठकों को सेक्स, औरतों के जिस्म की नंगई, खून से लिथड़ी तस्वीरों और वीभत्स खबरों को परोसने वाले वेबसाइट भास्कर डॉट कॉम से मुक्ति मिल सकती है। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो गूगल द्वारा ब्लॉक किए जाने के बाद इसकी हिट्स महज 20% रह गई है। गूगल ने न्यूज से 'पोर्न' वेबसाइट बन रहे भास्कर डॉट कॉम को ब्लॉक तो कर ही दिया है, अब गूगल पर भास्कर डॉट कॉम को सर्च करने पर भी इस साइट द्वारा कम्प्यूटर को नुकसान पहुंचाने की सूचना दिखती है।

गंदी, जुगुप्सा पैदा करने वाली, अंधविश्वास से भरी तथा सेक्स में सनी खबरों को दिखाकर हिंदी न्यूज वेबसाइट में सबसे आगे निकलने का दावा करने वाले भास्कर डॉट कॉम को गूगल के इस कदम के बाद लकवा मार गया होगा। फिलहाल, हिंदी न्यूजसाइट्स में नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण और भास्कर डॉट कॉम के बीच होड़ है। तुलनात्मक दृष्टिकोण से दैनिक जागरण पर कम सेक्स और पोर्न कंटेंट हैं जबकि बाकी दोनों साइट्स जमकर इंसान की 'काम कमजोरी (Sexual weakness)' का दोहन करते हैं।
इस काम में भास्कर डॉट कॉम नवभारत टाइम्स से बहुत आगे निकल चुका है। गूगल के भास्कर डॉट कॉम को ब्लॉक करने के बाद बाकी प्रतिद्वंदियों की बांछें खिल गई होंगी। बिना गूगल का सहारा लिए इंटरनेट की दुनिया में कोई वेबसाइट अपना अस्तित्व बनाए नहीं रख सकता। अगर गूगल द्वारा लगाया गया बैन जारी रहा तो निश्चित तौर से भास्कर डॉट कॉम बेमौत मारा जाएगा।
मूल खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें – खतरनाक वेबसाइट की लिस्ट में भास्कर डॉट कॉम, गूगल ने किया ब्लॉक






