Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हिंदुस्‍तान के संपादक सूर्यकांत द्विवेदी ने हड़पे अपने रिपोर्टर के साढ़े पांच लाख रुपये

: रिपोर्टर ने भिजवाया नोटिस : हिन्दुस्तान, मेरठ के स्थानीय सम्पादक सूर्यकान्त द्विवेदी ने मवाना तहसील के अपने ही रिपोर्टर संदीप मवाना के साढे पाँच लाख रुपये हड़प लिये हैं। संदीप ने सूर्यकांत द्विवेदी को यह पैसे उधार दिए थे, पर वे पैसे वापस नहीं कर रहे हैं। जब रिपोर्टर ने तकादा किया तो रिपोर्टर संदीप नागर को पुलिस से धमकी दिलाने का प्रयास किया गया। लेकिन रिपोर्टर सम्पादक की धमकी में आने की बजाय सूर्यकांत को अपने अधिवक्ता मो. शरीफ वजीर से नोटिस भिजवाया है।

: रिपोर्टर ने भिजवाया नोटिस : हिन्दुस्तान, मेरठ के स्थानीय सम्पादक सूर्यकान्त द्विवेदी ने मवाना तहसील के अपने ही रिपोर्टर संदीप मवाना के साढे पाँच लाख रुपये हड़प लिये हैं। संदीप ने सूर्यकांत द्विवेदी को यह पैसे उधार दिए थे, पर वे पैसे वापस नहीं कर रहे हैं। जब रिपोर्टर ने तकादा किया तो रिपोर्टर संदीप नागर को पुलिस से धमकी दिलाने का प्रयास किया गया। लेकिन रिपोर्टर सम्पादक की धमकी में आने की बजाय सूर्यकांत को अपने अधिवक्ता मो. शरीफ वजीर से नोटिस भिजवाया है।

नोटिस में कहा गया है कि मेरठ में मकान खरीदने हेतु दिनांक 13-02-2012 को अंकन साढ़े पाँच लाख रुपये 10 दिन में वापस करने के वादे से उधार लिये थे तथा भरोसा दिलाया था कि जैसे ही 10-12 दिन में बैंक से होम लोन हो जायेगा, पैसा वापिस कर दिया जायेगा। लेकिन लगातार पैसा मांगने पर, सम्पादक ने वापिस नहीं लौटाया। यही नहीं जब संदीप नागर ने 06-04-2013 को सुबह से शाम तक कई बार फोन किया तो उन्‍होंने फोन भी नहीं उठाया। जब दूसरे नम्‍बर से फोन किया गया तो, सूर्यकांत द्विवेदी ने फोन सुना, जिस पर संदीप नागर ने अपने साढे पाँच लाख रुपये मांगे तो सम्पादक उत्तेजित हो गये तथा डांट-डपट की। कहा कि जब भी बन्दोबस्त हो जायेगा, रुपया लौटा दूँगा। आइंन्दा मुझे कोई टेलीफोन मत करना और न ही तकादा।

इसके बाद दिनांक 07-04-2013 सुबह से शाम तक संदीप नागर ने सूर्यकांत को कई बार फोन किया और पैसा लौटाने की समय सीमा निर्धारित करने की बात करनी चाही, तो उन्‍होंने फोन ही नहीं उठाया तथा रात्रि करीब दस बजे थानाध्यक्ष मवाना तेजसिंह यादव सरकारी जीप एवं पुलिस फोर्स के साथा संदीप नागर के घर पहुँचे तथा कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आदेश है कि आप सूर्यकान्त द्विवेदी के फोन पर फोन न कर के लेन-देन के मामले को कानूनी कार्रवाई से निपटायें।

हालांकि संदीप अपने संपादक के बदले रवैये और पैसे हड़पने की नीयत से हतप्रभ है। संदीप नागर का कहना है कि वह अब कानूनी कार्रवाई कर के संपादक से ब्याज सहित अपने पैसे वसूल करेगा। चाहे अब उसे सुप्रीम कोर्ट तक क्यों न जाना पड़े। इधर इस मामले में हिंदुस्‍तान के संपादक सूर्यकांत द्विवेदी का पक्ष लेने के लिए फोन किया और एसएमएस भी किया गया, परन्‍तु उन्‍होंने न तो फोन पिक किया और ना ही एसएमएस का कोई जवाब दिया। नीचे वकील द्वारा भेजा गया नोटिस….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...