Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सोएपुर शराबकांड : जनसंदेश टाइम्‍स के पत्रकार पवन सिंह समेत चार आरोपी कोर्ट में तलब

बनारस के बहुचर्चित सोएपुर शराब कांड में सीजेएम ने जनसंदेश टाइम्‍स, बनारस के क्राइम रिपोर्टर पवन सिंह समेत चार लोगों को बतौर आरोपी तलब किया है. सोएपुर शराब कांड में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में महेश जायसवाल को मुख्‍य आरोपी बनाया गया था, जबकि पूर्व सांसद जवाहर लाल जायसवाल, वंश नारायण राजभर, पवन सिंह, अजय गुप्‍त तथा सुरेश पाल को भी आरोपी बनाया गया था.

बनारस के बहुचर्चित सोएपुर शराब कांड में सीजेएम ने जनसंदेश टाइम्‍स, बनारस के क्राइम रिपोर्टर पवन सिंह समेत चार लोगों को बतौर आरोपी तलब किया है. सोएपुर शराब कांड में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में महेश जायसवाल को मुख्‍य आरोपी बनाया गया था, जबकि पूर्व सांसद जवाहर लाल जायसवाल, वंश नारायण राजभर, पवन सिंह, अजय गुप्‍त तथा सुरेश पाल को भी आरोपी बनाया गया था.

पुलिस जांच में महेश को छोड़कर अन्‍य पांचों आरोपियों के पक्ष में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी. जिसके बाद महेश की पत्‍नी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तथा अपनी अर्जी में बताया कि उसके पति को फंसाया गया है. अन्‍य आरोपियों ने उससे चार बिस्‍वा जमीन और 20 लाख रुपये की मांग की थी. और मांग पूरी नहीं करने पर मेरे पति को संगीन केस में फंसाने की धमकी दी थी. सोएपुर कांड इसी धमकी और साजिश का नतीजा है.

हाई कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस की रिपोर्ट को नकार दिया तथा सीजेएम को दुबारा इस मामले में सुनवाई करने का आदेश दिया. इसके बाद सीजेएम ने जवाहर जायसवाल को छोड़कर शेष चार आरोपी पत्रकार पवन सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान वंशनारायण राजभर, अजय गुप्‍ता तथा सुरेश पाल को आईपीसी की धारा 388 एवं 506 आरोपी बनाकर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...