बिलासपुर : बिलासपुर के दैनिक भास्कर पत्रकार स्व. सुशील पाठक की विधवा श्रीमती संगीता पाठक को नगर निगम बिलासुपर में सहायक शिक्षिका के पद पर विशेष नियुक्ति दिए जाने का निर्णय छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित कर लिया गया. गौरतलब है कि विगत 19 दिसंबर 2010 को देर रात ड्यूटी से घर लौटते वक्त अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर सुशील पाठक की हत्या कर दी थी, जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने स्व. पाठक की पत्नी को नौकरी देने की घोषणा की थी.
स्व. पाठक की पत्नी को नौकरी देने की मांग विगत एक वर्ष से बिलासपुर प्रेस क्लब भी कर रहा था. इस बाबत 5 दिसंबर 2011 को बिलासपुर प्रेस क्लब के आह्वान पर बिलासपुर एवं आसपास के सैकड़ों पत्रकारों ने बिलासपुर के नेहरु चौक में एक दिवसीय प्रदर्शन भी किया था. छत्तीसगढ़ शासन के इस कदम का स्वागत बिलासपुर प्रेस क्लब सहित सभी पत्रकारों ने किया है.





