Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

दंतेवाड़ा जेल में बंद सीआरपीएफ के सिपाही ने सुसाइड क्यों किया?

Himanshu Kumar : कल रात दंतेवाड़ा की जेल में बंद एक सीआरपीएफ के सिपाही ने आत्महत्या कर ली . इस सिपाही ने पहले सीआरपीएफ के चार अन्य सिपाहियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी . उसके बाद इस सिपाही को जेल में डाल दिया गया था . दंतेवाड़ा में सिपाही बहुत तनाव में हैं . सरकार उनसे निर्दोष आदिवासियों की हत्या करवा रही हैं . बदले की कार्यवाही से डरे हुए सिपाही बहुत तनाव में रहते हैं .

Himanshu Kumar : कल रात दंतेवाड़ा की जेल में बंद एक सीआरपीएफ के सिपाही ने आत्महत्या कर ली . इस सिपाही ने पहले सीआरपीएफ के चार अन्य सिपाहियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी . उसके बाद इस सिपाही को जेल में डाल दिया गया था . दंतेवाड़ा में सिपाही बहुत तनाव में हैं . सरकार उनसे निर्दोष आदिवासियों की हत्या करवा रही हैं . बदले की कार्यवाही से डरे हुए सिपाही बहुत तनाव में रहते हैं .

 

ये सिपाही गरीब घरों के बेटे हैं . अपनी गरीबी मिटाने के लिये यहाँ नौकरी कर रहे हैं . ज्यादातर सिपाही रिश्वत देकर नौकरी में लगे हैं . नौकरी पाने के लिये रिश्वत देने के लिये अनेकों सिपाहियों को अपनी ज़मीन बेचनी पड़ती है या क़र्ज़ लेना पड़ता है . इस क़र्ज़ का तनाव भी इन सिपाहियों के दिमाग में रहता है . मेरी बातचीत कई सिपाहियों से हुई है . अनेकों सिपाही अपने अफसरों के अमानवीय व्यवहार से बहुत तनाव में रहते हैं . अफसर गाली गलौज से बात करते हैं , सिपाहियों का अपमान करते हैं . सिपाही अपनी बैरक के बाहर से दुश्मन से घिरा हुआ और बैरक के भीतर अपमान से सामना करता रहता है . सिपाही के साथ कोई भी प्रेम या सहानुभूति से कभी व्यवहार नहीं करता . ऐसी हालत में कोई भी मनुष्य मानसिक रूप से असामान्य हो ही जायेगा . हमारे देश के नौजवान अपने ही देश के कमज़ोर नागरिकों को मार रहे हैं . अगर सिर्फ अपना पेट पालने के लिये आपको अपने ही देशवासियों को मारने का काम सौंपा जाए तो आप की क्या हालत होगी ? क्या आपको नहीं लगता आप भी इस हालत में पागल हो जायेंगे ?

हिमांशु कुमार के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...