Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

चिटफंड से पैसा वसूल रहे और मीडिया में लगा दे रहे

बीते तीन साल में बंगाल का विज्ञापन उद्योग कम से कम चार गुना तक बढ़ चुका है। इसका श्रेय 'चिट फंड' कंपनियों को जाता है। हालांकि बाजार के सूत्रों ने इशारा किया कि इनमें से कोई भी चिट फंड कंपनी नहीं है। वे विविध कारोबार वाली कंपनियां हैं, जिनकी जमा निवेश योजनाएं या कंपनियां हैं जो अग्रिमों के माध्यम से पूंजी जुटाती हैं।

बीते तीन साल में बंगाल का विज्ञापन उद्योग कम से कम चार गुना तक बढ़ चुका है। इसका श्रेय 'चिट फंड' कंपनियों को जाता है। हालांकि बाजार के सूत्रों ने इशारा किया कि इनमें से कोई भी चिट फंड कंपनी नहीं है। वे विविध कारोबार वाली कंपनियां हैं, जिनकी जमा निवेश योजनाएं या कंपनियां हैं जो अग्रिमों के माध्यम से पूंजी जुटाती हैं।

इनमें से सुदीप्त सेन के नियंत्रण वाली शारदा मीडिया ऐसी पहली कंपनी थी जिसने मीडिया कारोबार में प्रवेश किया और मीडिया नेटवर्क का विस्तार किया। उसने पहली बार चैनल 10 के माध्यम से इस क्षेत्र में प्रवेश किया और उसके बाद 2010 में बंगाली दैनिक बंगाल पोस्ट और सकल बेला के माध्यम से इस क्षेत्र में विस्तार किया। इसके बाद सेन ने तारा के चैनलों को भी खरीदा था। बंदी के समय उसके 10 मीडया कारोबार हैं जिसमें समाचार टीवी चैनल, समाचार पत्र और मैगजीन शामिल हैं।

शारदा समूह के अलावा रोज वैली भी ऐसी है जिसका राज्य में व्यापक नेटवर्क है। हालांकि कंपनी का दावा है कि रोज वैली जमा निवेश योजनाओं में शामिल नहीं है और कंपनी अपने होटलों में सदस्यता की पेशकश करती है। रोज वैली समूह के ब्रांड वैल्यू कम्युनिकेशंस के अंतर्गत नौ सैटेलाइट चैनल हैं, जबकि उसका दैनिक समाचार पत्र रोज वैली पत्रिका के अंतर्गत परिचालित होता है। रूपसी बांग्ला, न्यूज टाइम, न्यूज टाइम असम, ओडिशा टाइम, धूम सिनेमा, धूम म्यूजिक उसके टीवी चैनल हैं, जबकि खबर 365 दिन उसका दैनिक समाचार पत्र है।

समूह के चेयरमैन गौतम कुंडू ने बताया कि मीडिया कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और निवेश के लिए यह सही क्षेत्र है। कूंडू ने दावा किया कि उसके टीवी चैनल कारोबार ने 50 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र कारोबार इस साल मुनाफे में आ जाएगा। एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के विपणन अधिकारी ने कहा, 'उनका मुख्य ध्यान इसी कारोबार पर है और जब से इन कंपनियों ने अपनी पैठ बढ़ाई है, तब से विज्ञापन कारोबार चार गुना बढ़ चुका है। (बीएस)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...