Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

चैनल 10 के पत्रकारों ने सुदीप्‍तो सेन और कुणाल घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया

कोलकाता : टीएमसी के राज्यसभा सांसद और शारदा ग्रुप के चैनल 10 के मुखिया और शारदा मीडिया समूह के सीईओ रहे कुणाल घोष के खिलाफ कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुणाल के अलावा कंपनी के चेयरमैन सुदीप्‍तो सेन समेत कई लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। यह एफआईआर चैनल तथा अखबार में काम करने वाले कर्मचारियों की ओर से दर्ज कराई गई है। 

कोलकाता : टीएमसी के राज्यसभा सांसद और शारदा ग्रुप के चैनल 10 के मुखिया और शारदा मीडिया समूह के सीईओ रहे कुणाल घोष के खिलाफ कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुणाल के अलावा कंपनी के चेयरमैन सुदीप्‍तो सेन समेत कई लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। यह एफआईआर चैनल तथा अखबार में काम करने वाले कर्मचारियों की ओर से दर्ज कराई गई है। 

चैनल के कर्मचारियों के मुताबिक, उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला और कई कर्मचारी तो ऐसे हैं, जिन्हें पिछले आठ महीने से पैसों का भुगतान नहीं किया गया है। चैनल 10 उसी शारदा ग्रुप का चैनल है, जिस पर चिट फंड के जरिये लाखों लोगों से ठगी का आरोप है। शारदा चिटफंड कंपनी के मालिक सुदीप्तो सेन के साथ दो अन्य आरोपियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

गुरुवार को अदालत ने इनके सभी खातों को सीज करने का भी आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि कंपनी देश में कहीं भी अपनी संपत्ति ट्रांसफर नहीं कर सकती और इस मामले में राज्य सरकार से भी हलफनामा देने को कहा है, वहीं राज्यभर में शारदा ग्रुप के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार भी पश्चिम बंगाल और असम के कई हिस्सों में कंपनी की ठगी के शिकार लोगों ने प्रदर्शन किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...