Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

बेलगाम नौकरशाही राज्‍यमंत्री पर भारी

प्रदेश मे बेलगाम नौकरशाही सरकार के मंत्रियों पर भी भारी पड़ रही है।प्रदेश सरकार के मंत्रियों की आवाज भी सरकारी अफसर अनसुना कर दे रहें है।मामला गाजीपुर के समाज कल्याण विभाग से जुड़ा हुआ है।

प्रदेश मे बेलगाम नौकरशाही सरकार के मंत्रियों पर भी भारी पड़ रही है।प्रदेश सरकार के मंत्रियों की आवाज भी सरकारी अफसर अनसुना कर दे रहें है।मामला गाजीपुर के समाज कल्याण विभाग से जुड़ा हुआ है। जहां एक महिला के प्रार्थनापत्र पर कार्यवाही को राज्यमंत्री विजय मिश्र की सिफारिश के बावजूद चार महीनों से सरकारी कर्मचारी और अधिकारी लटकायें हुये हैं।बताया जा रहा है,कि जिले के सौरम गांव की रहने वाली एक महिला ने पति के मरने के बाद पारिवारिक लाभ के लिए समाज कल्याण विभाग मे प्रार्थना पत्र दिया। सदर विधायक और प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री विजय मिश्र ने महिला के प्रार्थना पत्र पर बीते जनवरी माह मे अपनी सिफारिश भी लगाई,लेकिन समाज कल्याण विभाग की ओर से आज तक कोई कार्यवाही नही की गई।महीनों से इस मामले के लंबित होने से और खुद कई बार निर्देशित करने के बाद भी कार्यवाही न होने से नाराज राज्य मंत्री आज खुद विभाग मे जा पहुंचे और अधिकारियों को कार्य प्रणाली मे तेजी लाने का निर्देश दिया।इस मौके पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुये राज्य मंत्री ने सरकारी विभागों की कार्यवाही पर लापरवाही का आरोप लगाया।उन्होने सरकारी दफ्तरों मे सरकार की मंशा के अनुरुप कार्य न होने का आरोप लगाते हुये कहाकि सरकारी दफ्तरों मे कर्मचारी और अधिकारी निष्क्रिय बने हुये है। जब मेरे कहे को ये अनसुना कर दे रहे है तो जनता का क्‍या होता होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...