Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

इस नगर सेवक के खिलाफ मुंह क्‍यों नहीं खोलता है मीडिया?

नवी मुंबई की मीडिया में ऐसे लोगों की लगातार कमी हो रही है जो खबरों को पूरी हिम्मत और शिद्दत से परोसने का दम खम रखते हों. इसका सबसे ताजा उदाहरण यह है कि नवी मुंबई मनपा की स्थायी समिति में नये कार्यकाल के लिये सभापति का चुनाव होना है, लेकिन इस पद के लिये एक ऐसे नगरसेवक का नाम सामने आ रहा है जिसने ना तो कभी अपने वार्ड की समस्या के लिये महासभा में मुंह खोला है और ना ही इससे पहले स्थायी समिति में सदस्य रहते हुये उनकी जुबान कभी खुली.

नवी मुंबई की मीडिया में ऐसे लोगों की लगातार कमी हो रही है जो खबरों को पूरी हिम्मत और शिद्दत से परोसने का दम खम रखते हों. इसका सबसे ताजा उदाहरण यह है कि नवी मुंबई मनपा की स्थायी समिति में नये कार्यकाल के लिये सभापति का चुनाव होना है, लेकिन इस पद के लिये एक ऐसे नगरसेवक का नाम सामने आ रहा है जिसने ना तो कभी अपने वार्ड की समस्या के लिये महासभा में मुंह खोला है और ना ही इससे पहले स्थायी समिति में सदस्य रहते हुये उनकी जुबान कभी खुली.

जिस नगरसेवक का नाम सभापति के रूप में सबसे ज्यादा चर्चा में वह हैं सुरेश कुलकर्णी. इनका वार्ड नवी मुंबई के सबसे पिछड़े वार्ड में आता है. लेकिन इन्होंने शायद ही कभी अपने वार्ड की समस्यायें सदन में उठाई हों. अब दिक्कत यह है कि यह बात नवी मुंबई मीडिया को भलीभांति पता है कि उनके चयन की संभावना सबसे ज्यादा है, लेकिन उसके बावजूद अबतक एक भी रिपोर्ट ऐसी सामने नहीं आयी है, जिससे यह पता चल सके कि ऐसे पद के लिये उनकी योग्यता, उनका अपने में रहना नुकसान पहुंचा सकता है.

दरअसल इसके पीछे की असली हकीकत यह है कि इस नगरसेवक ने कुछ पत्रकारों को काफी समय से अपने पक्ष में कर रखा है. एक पत्रकार के बारे में तो यहां तक कहां जाता है कि वह जब लोकल न्यूज चैनल में थे तो सुरेश कुलकर्णी का ही न्यूज लगाने के लिये बेताब रहते थे. अब ऐसे में कैसे उम्मीद की जा सकती है कि सभापति जैसे पद के लिये एक नाकाबिल उम्मीदरवार के खिलाफ पत्रकार  अपनी कलम चलायेंगे. सवाल उठ रहा है कि सुरेश कुलकर्णी को अगर स्थायी समिति का सभापति बना दिया जाता है तो आखिर वह करेंगे क्या. वह कैसे 16 नगरसेवकों, अधिकारियों के बीच स्थायी समिति का कामकाज ठीक से संचालित कर पायेंगे.

राकेश श्रीवास्तव

नवी मुंबई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...