Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अमिताभ ठाकुर की अवमानना आचरण याचिका पर सरकार से जवाब-तलब

यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) आरएम श्रीवास्तव एवं डीजीपी पर कैट के अवमानना आचरण और न्यायिक कार्यों में असहयोग के सम्बन्ध में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा दायर याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने आज सरकार से जवाब तलब किया है. 

यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) आरएम श्रीवास्तव एवं डीजीपी पर कैट के अवमानना आचरण और न्यायिक कार्यों में असहयोग के सम्बन्ध में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा दायर याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने आज सरकार से जवाब तलब किया है. 

जस्टिस देवी प्रसाद सिंह और जस्टिस अशोक पाल सिंह की बेंच ने कहा कि ऐसे मामलों में कैट को भी सारे अधिकार हैं और उन्हें अपनी शक्ति का पूरा उपयोग करना चाहिए चाहे आदेशों की अवज्ञा करने वाला अधिकारी कितना भी बड़ा क्यों ना हो. कोर्ट ने 14 मई को सुनवाई की अगली तिथि नियत की है.

ठाकुर ने अपनी याचिका में कहा था कि पहले तो उन्हें नियमविरुद्ध तरीके से प्रोन्नति से वंचित किया गया और जब उन्होंने इस सम्बन्ध में कैट, लखनऊ में याचिका दायर की तो इन अधिकारियों द्वारा लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया में असहयोग किया जा रहा है. कैट ने 09 अगस्त 2012 के अपने आदेश में इन अधिकारियों को अपना प्रतिशपथ पत्र चार सप्ताह में दायर करने को कहा जिसे आज तक इनके द्वारा दायर नहीं किया गया है.

इसी तरह कैट ने 16 जनवरी 2013 को प्रमुख सचिव गृह को इस मामले से सम्बंधित सभी अभिलेख अगली सुनवाई से पूर्व प्रस्तुत करने को कहा लेकिन कई सुनवाइयों के बाद भी इस आदेश का पालन नहीं हुआ है. कैट के बार-बार कहने के बाद भी लगभग छह माह तक राज्य सरकार की ओर से कोई वकील तक नहीं था. अतः ठाकुर ने अपनी याचिका में इन अधिकारियों पर जानबूझ कर न्यायिक प्रक्रिया में रुकावट बनने की बात कहते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...