Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भास्‍कर के पत्रकारों पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

बरनाला में भास्‍कर के दो पत्रकारों हिमांशु दुआ और जतिन्द्र देवगण पर पिछले दिनों आरएसएस व भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा जानलेवा हमला करने के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को जिले के पत्रकार संगठनों के पक्ष में विभिन्न संघर्षशील संगठनों के सैकड़ों लोगों ने एसएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया तथा रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में मार्च निकाल कर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर हत्‍या के प्रयास का मामला भी दर्ज किए जाने की मांग की।

बरनाला में भास्‍कर के दो पत्रकारों हिमांशु दुआ और जतिन्द्र देवगण पर पिछले दिनों आरएसएस व भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा जानलेवा हमला करने के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को जिले के पत्रकार संगठनों के पक्ष में विभिन्न संघर्षशील संगठनों के सैकड़ों लोगों ने एसएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया तथा रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में मार्च निकाल कर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर हत्‍या के प्रयास का मामला भी दर्ज किए जाने की मांग की।

गौरतलब है कि पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों में से एक राम कुमार ब्यास को बरनाला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन पुलिस ने इस मामले में नामजद भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत हंडियाया, धीरज दधाहूर, नीरज जिंदल, दीपक राय, जुनिंदर जोशी और मोहित बांसल की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार संगठनों के साथ-साथ संघर्षशील संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन व अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस धरना प्रदर्शन में पंजाब जर्नलिस्ट ऑफ यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जसपाल सिंह हेरां, जिला प्रधान जगसीर सिंह संधू, इंकलाबी केन्द्र के नारायण दत्त, खेतीबाड़ी किसान फ्रंट के गुरबख्श सिंह, हल्का महलकलां की कांग्रेसी विधायक बीबी हरचंद कौर घनौरी, इंकलाबी नेता नारायण दत्त, पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के नेता प्रदीप कस्बा, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के हरदेव सिंह, किसान यूनियन उगराहां के राज्य महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां, सीपीआई के उजागर सिंह बीहलां, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के हरदेव सिंह, प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां, हरदीप टल्लेवाल, सीपीआई के उजागर सिंह बीहलां, विख्यात समाजसेवी जस्सी पेधनी, अकाली दल अमृतसर की तरफ से बाबा अमरजीत सिंह किला हकीमां, नौजवान भारत सभा के नवकिरन पत्ती, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी, साबका एमपी राजदेव सिंह खालसा की तरफ से अवतार सिंह संधू, डाक्टर कुलवंत सिंह पंडोरी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

दोनों पत्रकारों पर हुए हमले के मामले को लेकर गठित 14 सदस्‍यीय पत्रकार एक्‍शन कमेटी बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 16 मई को दोपहर तीन बजे अग्रवाल धर्मशाला में बैठक भी आयोजित की है। इसी बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के क्‍या कदम उठाए जाएं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...