Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

फर्जी आंकड़े दिखाने वाले ब्रॉडकास्‍टरों के लिए टैम ने जारी किए दिशा निर्देश

टैम की मीडिया रेटिंग को लेकर विवाद शुरू से ही रहा है. एनडीटीवी और प्रसार भारती जैसे बड़े ब्रांडकास्‍ट इस संस्‍था के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं. अबकी पलटवाल टैम ने किया है. टैम ने उसके द्वारा उपलब्‍ध कराए गए आंकड़ों की गलत प्रस्‍तुति करते हुए कई मौकों पर तमाम चैनलों द्वारा खुद को नम्‍बर वन कहने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया है. खासकर बजट एवं चुनाव परिणामों के दौरान तमाम चैनल खुद को नम्‍बर एक बताते हैं. 

टैम की मीडिया रेटिंग को लेकर विवाद शुरू से ही रहा है. एनडीटीवी और प्रसार भारती जैसे बड़े ब्रांडकास्‍ट इस संस्‍था के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं. अबकी पलटवाल टैम ने किया है. टैम ने उसके द्वारा उपलब्‍ध कराए गए आंकड़ों की गलत प्रस्‍तुति करते हुए कई मौकों पर तमाम चैनलों द्वारा खुद को नम्‍बर वन कहने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया है. खासकर बजट एवं चुनाव परिणामों के दौरान तमाम चैनल खुद को नम्‍बर एक बताते हैं. 

टैम ने इस तरह के फर्जी आंकड़ेबाजी जारी करने को गंभीरता से लेते हुए एक स्‍टैंडर्ड मीडिया गाइडलाइन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि टैम डाटा भारतीय टेलीविजन दर्शकों के व्‍यवहार को अच्‍छी तरह समझता है. पिछले कुछ समय में डाटा और आंकड़े जुटाने के तरीकों में काफी बदलाव आए हैं. ज्‍यादा से ज्‍यादा सैम्‍पल साइज मिल रहे हैं जिसका अधिक ज्‍योग्राफिक विश्‍लेषण किया जा रहा है. लेकिन तमाम चैनल डाटा का दुरुपयोग कर रहे हैं. 

टैम ने चैनलों को गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि जब भी कोई चैनल अपने पोजिशन का दावा करे तो वह साफ तौर पर समय, दिन और मार्केट का भी जिक्र करे, ताकि लोगों को सही तथ्‍यों की जानकारी मिल सके. टैम का कहना है कि वे पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रहे हैं इसलिए इस तरह की गाइड लाइन जरूरी हो जाती है, क्‍योंकि पिछले कुछ समय में भारत टीवी इंडस्‍ट्री में यह प्र‍वृत्ति बढ़ती जा रही है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...