Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारा का न्‍याय : तीन गालियों पर तीन दिन का निलंबन

राष्‍ट्रीय सहारा, लखनऊ से खबर है कि अपने सहयोगी को अपशब्‍द बोलने वाले डिप्‍टी ब्‍यूरो चीफ मनमोहन को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई नोएडा के आदेश पर हुई है. नोएडा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने संपादक के कक्ष में अपशब्‍द कहे जाने को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है. इस सजा के माध्‍यम से यह भी अल्‍टीमेटम दिया गया है कि प्रबंधन ऐसी किसी भी हरकत को बर्दास्‍त नहीं करेगा. 

राष्‍ट्रीय सहारा, लखनऊ से खबर है कि अपने सहयोगी को अपशब्‍द बोलने वाले डिप्‍टी ब्‍यूरो चीफ मनमोहन को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई नोएडा के आदेश पर हुई है. नोएडा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने संपादक के कक्ष में अपशब्‍द कहे जाने को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है. इस सजा के माध्‍यम से यह भी अल्‍टीमेटम दिया गया है कि प्रबंधन ऐसी किसी भी हरकत को बर्दास्‍त नहीं करेगा. 

उल्‍लेखनीय है कि राष्‍ट्रीय सहारा, लखनऊ के संपादक मनोज तोमर के कक्ष में ही डिप्‍टी ब्‍यूरोचीफ मनमोहन ने कमल दुबे को अपशब्‍द कहा था. उन्‍होंने कमल दुबे को मक्‍कार, कमीना और झूठा आदमी कहा था. कमल दुबे ने अपशब्‍द बोले जाने का विरोध करते हुए उन्‍होंने इसकी शिकायत यूनिट हेड राजेंद्र द्विवेदी तथा ब्‍यूरोचीफ विजय शंकर से की. यूनिट हेड ने इस मामले की जांच पर्सनल हेड ऋषि सहाय से कराई तथा इसकी रिपोर्ट नोएडा भेज दी.

सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए डिप्‍टी ब्‍यूरोचीफ मनमोहन के खिलाफ तीन दिन के निलंबन का आदेश परित किया. इस आदेश के बाद से ही राष्‍ट्रीय सहारा के लखनऊ यूनिट में खलबली है. साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि प्रबंधन ने अनोखा न्‍याय किया है तीन गाली और तीन दिन का निलंबन.

मूल खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें – सहारा के डिप्‍टी ब्‍यूरोचीफ ने संपादक के सामने रिपोर्टर को अपशब्‍द कहे, जांच जारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...