Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

संजय दत्‍त के दोस्‍त ने पत्रकार को मारा थप्‍पड़, कपड़े भी फाड़े

मुंबई। मुंबई ब्लास्ट केस में अवैध हथियार रखने के दोषी अभिनेता संजय दत्त जब टाडा कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे तो उनके एक साथी ने एक पत्रकार के साथ हाथापाई की तथा थप्‍पड़ मार दिया। संजय दत्‍त के साथ सरेंडर करने जाते समय उनकी पत्नी मान्यता दत्त, बहनें प्रिया दत्त एवं नम्रता और फिल्म प्रड्यूसर महेश भट्ट व बंटी वालिया भी शामिल थे। चाक चौबंद सुरक्षा के बीच संजय कोर्ट रवाना हुए उसी दौरान संजय के मित्र बंटी वालिया का एक पत्रकार से विवाद हुआ।

जानकारी के अनुसार संजय दत्त का काफिला ट्रैफिक के कारण वरली नाका पर रुका, तो मीडिया के लोग फोटो खींचने के लिए दत्त की कार के पास आ गए। इससे संजय दत्त के साथ काम में मौजूद बंटी वालिया भड़क गए। उन्होंने मीडिया वालों को वहां से चले जाने को कहा। वो मीडिया वालों से खासे नाराज नजर आ रहे थे। इस बीच एक पत्रकार की गाड़ी के आगे ही वालिया की गाड़ी चल रही थी। पुलिस और कारों का बेड़ा की वजह से करीब-करीब दोनों की कार टकरा गई। फिर क्या था। बंटी वालिया भड़क उठें। अपने बॉडीगार्ड के साथ गाड़ी से उतरें और पत्रकार से उलझ बैठे। थप्पड़ तो जड़ा ही कपड़े तक फाड़ डालें।

पीड़ित पत्रकार ने कहा कि उसकी कार से टक्कर नहीं हुई। ट्रैफिक जाम की वजह से सभी अपनी गाड़ियां पीछे कर रहे थे। यहां तक कि उनकी कार में खरोंच तक नहीं आयी। इसके बावजूद वह अपने गाड़ी से उतरे और मारा इतना ही नहीं कपड़ें तक फाड़ डाले। वालिया की इस हरकत के बाद पत्रकारों में गुस्‍सा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...