Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गोरखपुर

देवरिया के पूर्व जेल अधीक्षक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवरिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17, देवरिया के निर्देश पर पुलिस ने पूर्व जेल अधीक्षक कुलदीप शर्मा एवं डिप्टी जेलर अजय राय सहित जेल के चार कर्मचारियों पर अपहरण एवं हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

देवरिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17, देवरिया के निर्देश पर पुलिस ने पूर्व जेल अधीक्षक कुलदीप शर्मा एवं डिप्टी जेलर अजय राय सहित जेल के चार कर्मचारियों पर अपहरण एवं हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

इस सम्बन्ध में पुलिस थाना कोतवाली के इन्सपेक्टर राम औतार यादव ने सोमवार को बताया कि प्रमोद राय पुत्र राजबहादुर राय, ग्राम बरवा राजा पाकड़, थाना तुर्कपटटी, जिला कुशीनगर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17, देवरिया की अदालत में धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि उसके भाई सिंकन्दर को जो कुछ माह पहले जेल में बन्द था, उसे जान से मारने की नीयत से पूर्व जेल अधीक्षक कुलदीप शर्मा, डिप्टी जेलर अजय राय व सिपाही सरदार आलम सिद्दीकी तथा सिपाही श्याल लाल गड़ेरिया ने मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुए धमकी दी एवं उसे बेतों से बुरी तरह से पीटा तथा तन्हाई बैरक में डाल दिया। जिससे उसके भाई को काफी गम्भीर चोटें आईं।

इन्सपेक्टर श्री यादव ने बताया कि इस सम्बन्ध में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाने में धारा 308, 326, 363, 504, 506 आईपीसी के तहत बीते 15 मई को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया से ओपी श्रीवास्‍तव की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...