Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

कोतवाल की गुंडागर्दी कैमरे में हुई कैद तो पत्रकारों के कोतवाली में प्रवेश पर लगा दी रोक

उत्‍तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली में एक युवक की कोतवाल साहब ने शिकायतकर्ताओं के सामने ही जमकर धुनाई कर दी. अपराधियों पर लगाम कसने में नाकाम उधमसिंहनगर की पुलिस ने आरोपियों को सजा देने के लिए अब खुलेआम मारपीट का रास्ता चुन लिया है. मानवाधिकारों का हनन करते हुए कोतवाल साहब ने अपनी हनक दिखाने के लिए आम पब्लिक के सामने ही आरोपी युवक पर टूट पड़े. उन्‍होंने पुलिस के पट्टे से युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. युवक दोनों हाथ जोड़कर अपना जुर्म कबूलता रहा लेकिन कोतवाल साहब वर्दी के रौब में वे उसे बेरहमी से मारते रहे.

जब इस पूरे घटनाक्रम को न्‍यूज24 के पत्रकार ने अपने कैमरे में कैद किया तो कोतवाल साहब का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. वे ये भी भूल गए कि मीडिया के साथ किस तरह से पेश आना चाहिए. वे मीडियाकर्मियों पर ही भड़क उठे. उन्‍होंने मीडिया के ही कोतवाली में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी. जबकि मीडियाकर्मियों ने सिर्फ उनके मानवाधिकार हनने करने की विजुअल बनाने के अलावा ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसे गलत कहा जाए.

कोतवाल उक्‍त युवक की पिटाई इसलिए कर रहे थे कि एक युवती ने उसके खिलाफ छेड़ने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद ही कोतवाल साहब नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए उक्‍त युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. मीडियाकर्मियों के कोतवाली में घुसने पर रोक लगाए जाने से पत्रकारों में नाराजगी है, वे जल्‍द ही पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से कोतवाल की शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...