Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

मुरादाबाद

रिलायंस मोबाइल के मैसेज ने पति-पत्नी में कराया झगडा!

मुरादाबाद : जी हाँ, चौंकिये मत ये खबर सोलह आने सच है कि रिलायंस की मोबाइल कंपनी ने मुरादाबाद के एक हँसते खेलते परिवार में झगड़ा करवा दिया. हुआ यूँ कि २५ मई की शाम वसीम (बदला हुआ नाम) रोज़ की तरह अपने घर पंहुचा और फ्रेश होने के लिए बाथरूम में चला गया, उसके जाते ही उसके रिलायंस मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था "आज घर पर कोई नहीं है, मुझे कॉल करो जल्दी- प्रिया" इस मैसेज को उसकी पत्नी ने पढ़ लिया और वो आग बबूला हो गई.

पति के बाहर आने के बाद वो उस पर बरस पड़ी और सवालों की झड़ी लगा दिया कि कितनी लड़कियों के साथ चक्कर चल रहा है आपका? ये प्रिया कौन है? वसीम ने कहा कि माजरा क्या है, क्यों इतना भड़क रही हो? पत्नी ने फ़ौरन मोबाइल उसके हाथ में दिया और कहा कि ये किस प्रिया का मैसेज है जो आपसे कॉल करने के लिए कह रही है. पति वसीम ज़रा देर में पूरा माजरा समझ चुका था. दरअसल ये मैसेज किसी लड़की ने नहीं भेजा था बल्कि किसी कम्पनी का एक विज्ञापन था, जिसमे लड़कियों से बात कर एन्जॉय करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था. बता दें कि इस विज्ञापन में दिए गए नंबर पर बात करने के बदले उपभोक्‍ताओं से मोटी रकम वसूल की जाती है.

मुरादाबाद से इमरान जहीर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...