Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अक्‍टूबर से चैनलों पर दिखेगा सिर्फ 12 मिनट का विज्ञापन

टीवी पर बार-बार और लंबे विज्ञापनों से परेशान दर्शकों को अक्टूबर तक कुछ राहत मिल सकती है. प्रसारण नियामक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने अब स्पष्ट कर दिया है कि विज्ञापन दिखाने के लिए और प्रमोशनल क्लिप के लिए प्रति घंटे 12 मिनट की समय सीमा रहेगी. नियमों के लागू किए जाने से दर्शकों के लिए टीवी देखना और अधिक सुखद रहेगा.

टीवी पर बार-बार और लंबे विज्ञापनों से परेशान दर्शकों को अक्टूबर तक कुछ राहत मिल सकती है. प्रसारण नियामक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने अब स्पष्ट कर दिया है कि विज्ञापन दिखाने के लिए और प्रमोशनल क्लिप के लिए प्रति घंटे 12 मिनट की समय सीमा रहेगी. नियमों के लागू किए जाने से दर्शकों के लिए टीवी देखना और अधिक सुखद रहेगा.

वहीं प्रसारणकर्ता, मीडिया प्लानर और विज्ञापनदाता उन बदलावों पर गौर कर रहे हैं जो नये नियम से आए हैं. इसे शुरू में स्वीकार करने को अनिच्छुक प्रसारणकर्ता अब 12 मिनट की अवधि को चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने के लिए सहमत हो गए हैं.

इंडियन ब्रॉडकॉस्टिंग फेडरेशन के महासचिव शैलेश शाह ने कहा कि ऐसे में जब कानून (एडवरटाइजिंग कोड ऑफ द केबल टेलीविजन एक्ट) आठ साल से मौजूद है, यह कभी नहीं लागू हो पाया क्योंकि सरकार को संभवत: लगता है कि इस तरह के कानून को लागू किए जाने से पहले इस नये उद्योग को अपनी जड़े जमाने की जरूरत है. शाह ने इस मुद्दे पर पूछे जाने पर कहा कि प्राधिकरण को संभवत: ऐसा लगता है कि इस उद्योग ने अपनी जड़े जमा ली हैं और अब वक्त कानून लागू करने का है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...