Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मोदी से रार : आज भी आडवाणी नहीं जाएंगे गोवा

 

नई दिल्ली। तमाम सस्पेंस के बाद अब ये तय हो गया है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए गोवा नहीं जाएंगे। खुद को बीमार बताकर कल भी आडवाणी गोवा नहीं गए थे। पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि उनकी तबीयत खराब है और उन्होंने आडवाणी को आराम करने के लिए कहा है। हालांकि राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि मोदी की ताजपोशी की संभावना से नाराज आडवाणी गोवा नहीं गए हैं। 

 

नई दिल्ली। तमाम सस्पेंस के बाद अब ये तय हो गया है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए गोवा नहीं जाएंगे। खुद को बीमार बताकर कल भी आडवाणी गोवा नहीं गए थे। पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि उनकी तबीयत खराब है और उन्होंने आडवाणी को आराम करने के लिए कहा है। हालांकि राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि मोदी की ताजपोशी की संभावना से नाराज आडवाणी गोवा नहीं गए हैं। 
राजनाथ ने कल कहा था कि आडवाणी शनिवार को यानी आज गोवा जाएंगे, लेकिन आडवाणी आज भी गोवा नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि आज दिन भर आडवाणी को मनाने की कोशिश की जाएगी ताकि वे रविवार को गोवा पहुंच सकें। आम तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन आडवाणी का समापन भाषण होता है, ऐसे में बीजेपी नेताओ की कोशिश है की आज नहीं तो कल आडवाणी ज़रूर गोवा आ जाएं।
 
दरअसल नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चेहरे के तौर पर पेश करने की योजना को आडवाणी खेमा असफल करने में जुट गया है। आडवाणी इसके पहले भी मोदी की राह में कई बार अड़ंगा लगा चुके हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले ही आडवाणी समेत उनके खेमे के कई वरिष्ठ नेता अचानक बीमार हो गए हैं। आडवाणी के अलावा उमा भारती भी बीमारी के कारण गोवा नहीं जा पाईं। 
 
आडवाणी और उमा जैसों की इस बीमारी को मोदी की राह रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत पार्टी का बड़ा वर्ग मोदी के साथ खड़ा है और उन्हें हर हालत में चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने के पक्ष में है। लेकिन आडवाणी खेमा ऐसा होने देना नहीं चाहता है। ऐसे में आज और कल में बीजेपी का यह विवाद और बढ़ सकता है। अब यह देखना दिलचस्‍प होता है कि इस शीत युद्ध में मोदी खेमा जीतता है या आडवाणी खेमा। 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...