Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

साधना न्यूज ने मांगी राजीव शर्मा से लिखित माफी, नकद भुगतान किया

भड़ास फॉर मीडिया पर खबर छपने के बाद साधना न्यूज प्रबंधन को झुकना पड़ा. साधना न्यूज के आउटपुट एडिटर राजीव शर्मा का संघर्ष सफल हो गया है. आखिरकार साधना न्यूज के प्रबंधन को राजीव शर्मा से माफी मांगनी पड़ी. साधना के प्रबंधन ने राजीव शर्मा को एक पत्र लिख कर कहा है कि आपको दिया गया चेक संख्या 141205 कतिपय कारणों से अनादृत हो गया है जिसके लिए हम आपसे माफी मांगते हैं (…the cheque no. 141205 got dishonored due to some technical reasons. We, apolozise for the same. As discussed over the phone we hereby pay you Rs…in cash, in place of cheque no.141205.)

भड़ास फॉर मीडिया पर खबर छपने के बाद साधना न्यूज प्रबंधन को झुकना पड़ा. साधना न्यूज के आउटपुट एडिटर राजीव शर्मा का संघर्ष सफल हो गया है. आखिरकार साधना न्यूज के प्रबंधन को राजीव शर्मा से माफी मांगनी पड़ी. साधना के प्रबंधन ने राजीव शर्मा को एक पत्र लिख कर कहा है कि आपको दिया गया चेक संख्या 141205 कतिपय कारणों से अनादृत हो गया है जिसके लिए हम आपसे माफी मांगते हैं (…the cheque no. 141205 got dishonored due to some technical reasons. We, apolozise for the same. As discussed over the phone we hereby pay you Rs…in cash, in place of cheque no.141205.)

इस पत्र के साथ ही साधना प्रबंधन ने राजीव शर्मा को उनके बकाये धन का नकद भुगतान भी कर दिया है. पत्र के अंत में साधना के प्रबंधन ने दोबारा माफी मांगते हुए लिखा है, चेक अनादृत होने के कारण आप को जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, हम उन सभी के लिए आपसे पुनः क्षमा मांगते हैं (We again apologize for the entire situations you

राजीव शर्मा

राजीव शर्मा

have gone through due to the same). ध्यान रहे कि राजीव शर्मा को साधना प्रबंधन ने तीन जून को उनके बकाया वेतन का चेक जारी किया था और राजीव शर्मा ने भी लगभग एक महीने से चले आ रहे विवाद को अपने इस्तीफे के साथ समाप्त कर दिया था.

दस जून को राजीव शर्मा के बैंक ने उन्हें बताया कि चेक जारी करने वाले यानि शार्प आई एडवरटाइजिंग प्राईवेट लिमिटेड बिहार प्रोजेक्ट के खाते में पर्याप्त रकम नहीं है. इसलिए चेक बाउंस हो गया है. इस चेक पर उपरोक्त कम्पनी की तरफ से किसी मयंक गुप्ता ने हस्ताक्षर किए थे. चेक बाउंस होते ही राजीव शर्मा ने इसकी जानकारी अपने मित्र -परिचितों को दी और कानूनी कार्रवाई की सलाह ली. इस घटना की जानकारी भड़ास फॉर मीडिया को मिली तो भड़ास ने राजीव शर्मा के संघर्ष को सहारा देते हुए चेक बाउंस होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की. नतीजतन, अपनी प्रवृत्ति से विपरीत साधना प्रबंधन को माफी मांगते हुए राजीव शर्मा को नकद भुगतान करना पड़ा.

साधना न्यूज के इतिहास में बकाया पैसा वापस मिलने के चंद उदाहरण ही हैं. सबसे पहले एनके सिंह के कार्यकाल में बिहार की एक पार्टी के कुछ लाख वापस हुए थे. उसके बाद एसएन विनोद की धमकी के बाद भोपाल की पार्टी के पैसों की वापसी किश्तों में शुरी हुई और अब राजीव शर्मा को  बकाया पैसा वापस मिला है. इनके अलावा साधना न्यूज के ज्यादातर बकायदार चकवे की तरह बारिश के मौसम में स्वाति नक्षत्र का इंतजार ही कर रहे हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...