Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तराखंड

भारी वर्षा की सूचना को नजरअंदाज न करती उत्तराखंड सरकार तो हजारों जाने बच सकती थी

उत्तराखण्ड राज्य सरकार यदि मौसम विभाग द्वारा आपदा के एक सप्ताह पूर्व जारी भारी वर्षा की सूचना का संज्ञान लेकर यात्रा को कुछ समय के लिए यात्रा को स्थगित कर देती तो देवताओं के दर्शन को आए हजारों लोग दैवीय आपदा का शिकार बनने से बच जाते लेकिन सरकार अपनी राजनीतिक उठापटक में इतनी मशगूल थी कि मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी की रिपोर्ट को रद्दी की टोकरी में डाल दिया और उसका खामियाजा तीर्थाटन को राज्य में आए देष भर के लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

उत्तराखण्ड राज्य सरकार यदि मौसम विभाग द्वारा आपदा के एक सप्ताह पूर्व जारी भारी वर्षा की सूचना का संज्ञान लेकर यात्रा को कुछ समय के लिए यात्रा को स्थगित कर देती तो देवताओं के दर्शन को आए हजारों लोग दैवीय आपदा का शिकार बनने से बच जाते लेकिन सरकार अपनी राजनीतिक उठापटक में इतनी मशगूल थी कि मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी की रिपोर्ट को रद्दी की टोकरी में डाल दिया और उसका खामियाजा तीर्थाटन को राज्य में आए देष भर के लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

प्रत्येक राज्य में केंद्र सरकार द्वारा मौसम विभाग की स्थापना की गई है इस विभाग द्वारा जारी की जाने वाले मौसम संबधी पूर्वानुमान जारी किए जाते है और यह अपेक्षा की जाती है कि राज्य सरकार व उनके अंग इस सूचनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेंगी, लेकिन राज्य सरकार व उनके अधिकारी इस तरह की सूचनाओं को रद्दी की टोकरी में डालने में जरा भी देर नहीं लगाती है और इस तरह की लापरवाहियों का खामियाजा प्रदेश की भोली भाली जनता को अपनी जान देकर उठाना पड़ता है।

राज्य में आई इस आपदा से ठीक एक सप्ताह पहले प्रदेश में स्थित मौसम विभाग ने सूबे में भारी वर्षा की चेतावनी जारी कर दी थी लेकिन राज्य में हेमकुंड साहिब सहित पांचो धामों का काम देख रहे अधिकारियों के साथ ही राज्य के आलाधिकारियों ने मौसम विभाग की इस चेतावनी को आया गया कर दिया जिसका परिणाम अब सामने है और हजारों लोगों की जाने नहीं बचाई जा सकी। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा जारी यह मौसम संबधी चेतावनी इस बार गंभीर थी और वे स्वयं भी चिंतित थे। सरकार को अब यह भी चिन्हित करना चाहिए कि किस अधिकारी द्वारा इतनी गंभीर मौसम की चेतावनी को नजरदांज किया।

अनिल बहुगुणा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...