Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अब शहरों में नहीं मिलती साहित्‍य की पुस्‍तकें : विकास नारायण

मुंबई पुस्तक मेले के अवसर पर आई.आई.टी. मुंबई के सभागार में “पुस्तक संस्कृति क्यों नष्ट हो रही है”- विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जाने-माने साहित्यकार विकास नारायण राय, सुधा अरोड़ा, सूर्यबाला, ओमा शर्मा, रामजी यादव, सत्यदेव त्रिपाठी, रवीन्द्र कात्यायन, अर्जुन महतो, सुमन सारस्वत, जनार्दन गौड़, विकास पाण्डेय आदि उपस्थित हुए।

मुंबई पुस्तक मेले के अवसर पर आई.आई.टी. मुंबई के सभागार में “पुस्तक संस्कृति क्यों नष्ट हो रही है”- विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जाने-माने साहित्यकार विकास नारायण राय, सुधा अरोड़ा, सूर्यबाला, ओमा शर्मा, रामजी यादव, सत्यदेव त्रिपाठी, रवीन्द्र कात्यायन, अर्जुन महतो, सुमन सारस्वत, जनार्दन गौड़, विकास पाण्डेय आदि उपस्थित हुए।

इस गोष्ठी में सबसे पहले बोलते हुए श्री विकास नारायण राय ने कहा कि पुस्तक संस्कृति का क्षरण इस कारण से है कि पुस्तक पाठक तक ठीक से पहुँचती ही नहीं है। पहले हर शहर में साहित्य की पुस्तकें मिलती थीं लेकिन अब नहीं मिलतीं। कथाकार रामजी यादव ने कहा कि केवल पुस्तक संस्कृति ही नहीं बल्कि सारा विश्व ही पूँज़ी से संचालित हो रहा है। देश की अर्थव्यवस्था पिछलग्गू अर्थव्यवस्था बन गई है।

प्रसिद्ध कथाकार-व्यंग्यकार सूर्यबालाजी ने कहा कि संपादकों ने लेखक को दयनीय बना दिया है, फिर भी वह लिख रहा है। प्रकाशक और संपादक लेखकों का दोहन कर रहे हैं। कथाकार ओमा शर्मा ने कहा कि अध्ययन की पहली सीढ़ी है- बच्चों में भाषा के प्रति रुचि को जगाया जाय, जबकि हमारी शिक्षा व्यवस्था बच्चों को भाषा से दूर भगा रही है। साहित्यकार सत्यदेव त्रिपाठी, रवीन्द्र कात्यायन, आई.आई.टी. के हिंदी अधिकारी श्री अर्जुन महतो तथा आई.आई.टी. के छात्र विकास पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार सुधा अरोड़ा जी ने कहा कि लेखक-पाठक के बीच की कड़ी है प्रकाशक जिसे अपने मुनाफ़े के अलावा किसी से मोह नहीं है। असंगत पाठ्यक्रम भी पढ़ने की संस्कृति को नष्ट करने की भूमिका निभाते हैं। हमें कई स्तरों पर सोचना होगा और सक्रियता से इस मुहिम को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र कात्यायन ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...