Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

”आयदान हर उस स्त्री की जीवन-कथा है, जो जाति-उत्पीड़न और पुरुष सत्ता का शिकार होती रही है”

मुंबई में पहली बार आयोजित मुंबई पुस्तक मेला, पवई के आठवें दिन साहित्य उपक्रम के स्टाल पर हिन्दी और मराठी की चार लेखिकाओं की पुस्तकों का लोकार्पण हुआ, जिनमें हिन्दी की सूर्यबाला, सुधा अरोड़ा और मधु कांकरिया की ‘दस प्रतिनिधि कहानियाँ’ श्रृंखला की तीन किताबें तथा मराठी की प्रसिद्ध लेखिका उर्मिला पवार की आत्मकथा ‘आयदान’ (हिंदी अनुवाद) शामिल थीं।

मुंबई में पहली बार आयोजित मुंबई पुस्तक मेला, पवई के आठवें दिन साहित्य उपक्रम के स्टाल पर हिन्दी और मराठी की चार लेखिकाओं की पुस्तकों का लोकार्पण हुआ, जिनमें हिन्दी की सूर्यबाला, सुधा अरोड़ा और मधु कांकरिया की ‘दस प्रतिनिधि कहानियाँ’ श्रृंखला की तीन किताबें तथा मराठी की प्रसिद्ध लेखिका उर्मिला पवार की आत्मकथा ‘आयदान’ (हिंदी अनुवाद) शामिल थीं।

इस अवसर पर कथाकार सुधा अरोड़ा ने उर्मिला पवार की आत्मकथा के हिन्दी अनुवाद का लोकार्पण करते हुये कहा कि उर्मिला जी ने अपने जीवन-संघर्षों और चुनौतियों का जिस तरह मुक़ाबला किया वह केवल उन्हीं की नहीं बल्कि हर उस स्त्री की जीवन-कथा है जो जाति-उत्पीड़न के साथ-साथ पुरुष सत्ता का शिकार होती रही है। उर्मिला पवार ने कहा- इस पुस्तक को मेरे कन्फेशन के रूप में नहीं, एक दलित स्त्री के जीवन के आकलन के रूप में देखा जाये तो पुस्तक के प्रति ज्यादा न्याय होगा!

सूर्यबाला की कहानियों पर डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय ने, सुधा अरोड़ा की कहानियों पर शालिनी माथुर ने तथा मधु कांकरिया की कहानियों पर ओमा शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कवि-कथाकार और वृत्तचित्र निर्माता रामजी यादव ने चारों लेखिकाओं की रचनाशीलता और सरोकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उर्मिला पवार की आत्मकथा को मराठी दलित आत्मकथाओं की शृंखला का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुये कहा कि ‘आयदान’ में दलित स्त्रीवाद का एक स्पष्ट स्वर है जो जाति-उत्पीड़न और भेदभाव के पहाड़ को काटते हुये अस्तित्व में आया है।

तमिल लेखिका अम्बई ने कहा कि भारतीय समीक्षा की यह विसंगति है कि अगर पुरुष अपने बारे में लिखता है तो कहा जाता है कि वह जिंदगी और समाज के बारे में लिख रहा है लेकिन अगर कोई महिला रचनाकार अपने बारे में लिखती है तो उस पर अपनी निजी कुंठाएं जगजाहिर करने का आरोप लगता है। साहित्य उपक्रम के संजय पोरिया ने विभिन्न भारतीय भाषाओँ की बुद्धिजीवी महिलाओं के मंच की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि यह पहल साहित्य में एक सार्थक भूमिका निभाएगी! कार्यक्रम में कुसुम त्रिपाठी, सूरज प्रकाश, तमिल लेखिका अंबई, मलयालम की लेखिका मानसी, मराठी दलित रचनाकार उर्मिला पवार, शशि मिश्र उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...