Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हिंदुस्‍तान, चंदौली के विज्ञापन एजेंट तथा उसकी पत्‍नी पर पिता ने किया जानलेवा हमला

चंदौली जिले से खबर है कि हिंदुस्‍तान के जिला विज्ञापन एजेंट रहमान तथा उनकी बीबी पर उनके पिता ने ही जानलेवा हमला किया है. चापड़ से किए गए हमले पति-पत्‍नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यह हमला घरेलू विवाद में किया गया है. रहमान तथा उनकी बीबी का इलाज सकलडीहा में चल रहा है. लोगों में चर्चा है कि आखिर ऐसा कौन सा कारण पैदा हो गया कि बाप को अपने इकलौते पुत्र पर जानलेवा हमला करने की नौबत आ गई. हालांकि रहमान की तरफ से एफआईआर दर्ज नहीं कराए जाने के चलते पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.

जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के डेढगांवा में रहने वाले तथा हिंदुस्‍तान के विज्ञापन की जिम्‍मेदारी देखने वाले रहमान बुधवार की सुबह तैयार होकर घर से कार्यालय जाने के लिए निकल ही रहे थे कि अचानक उनके पिता ने उनके ऊपर धड़ाधड़ चापड़ से वार कर दिया. रहमान किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे अन्‍यथा उनकी जान भी जा सकती थी. इसके बाद नाराज पिता ने उनकी पत्‍नी पर भी हमला कर दिया. किसी तरह शोर शराबा सुनकर लोग पहुंचे तथा दोनों को बचाया.

गंभीर रूप से घायल रहमान तथा उनकी पत्‍नी को सकलडीहा हास्‍पीटल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. दम्‍पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. हालांकि रहमान पर इसके पहले भी एक बार हमला हो चुका है. उनकी छवि क्षेत्र में थोड़ी विवादित मानी जाती है. हालांकि सबसे ज्‍यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर ऐसा कौन सा घरेलू विवाद था, जिसकी वजह से एक पिता ने अपने इकलौते पुत्र तथा उसकी पत्‍नी का जान लेने पर उतारू हो गया. हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी पिता को पकड़ कर कोतवाली ले आई, लेकिन रहमान की तरफ से मामला नहीं दर्ज कराए जाने के चलते उन्‍हें छोड़ दिया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...