Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

यहां पर आकर आरएसएस फेल हो जाता है

स्वप्निल कुमार : आर.एस. एस. ने इस देश की सेवा की है इस बात में संदेह नही है । मै भी कभी स्वयं सेवक रह चुका हूँ, स्वयं सेवको के समर्पण, सेवाभावना, उत्साह आदि को जानता हूँ । और उसका आज भी तहे दिल से सम्मान करता हूँ. लेकिन, किसी भी संस्था की आत्मा होती है उसका 'एजेंड़ा' । वह किन उद्देश्यो के लिये काम कर रही है, समाज में किन मूल्यों को स्थापित करना चाहती है ?

स्वप्निल कुमार : आर.एस. एस. ने इस देश की सेवा की है इस बात में संदेह नही है । मै भी कभी स्वयं सेवक रह चुका हूँ, स्वयं सेवको के समर्पण, सेवाभावना, उत्साह आदि को जानता हूँ । और उसका आज भी तहे दिल से सम्मान करता हूँ. लेकिन, किसी भी संस्था की आत्मा होती है उसका 'एजेंड़ा' । वह किन उद्देश्यो के लिये काम कर रही है, समाज में किन मूल्यों को स्थापित करना चाहती है ?

यहाँ पर आकर आर. एस. एस. फेल हो जाता है । वो सिखाता है कि तुम हिंदू होने पर गर्व करो. जबकि, यह संयोग मात्र है कि मेरा, तुम्हारा या किसी और का जन्म हिंदू घर में हुआ है । इसमे प्रकृति का कोई हस्तक्षेप नही । वो तो लाखो करोड़ो साल से अपनी व्यवस्था से चल रही हैं । ये हिंदु, मुसलमान, सिख, ईसाई, जैनी, बुद्धिस्ट, पारसी, यहूदी आदि रोज नये – नये पैदा तथाकथित भगवान, खड़े होते संगठन ये सब इंसानी दिमागी फितूर हैं, कचरा है. ये तुम्हारी गुलामी की मानसिकता का द्योतक है कि तुमने बुद्धत्व को छोड़ 'बुद्ध' को पकड़ा ।

आर.एस. एस. आज भी हिंदु राष्ट्र के सपने देखता है. इसके लिये वो किसी किसी भी हद तक गिर सकता है. हत्याओ के उत्सव मना सकता है. ऐसी सोच तो तमाम कठमुल्लो ( जैसे इंडियन मुजाहद्दीन) की भी है. और अपरोक्ष रूप से इसाई मिशनरियो की भी है. नफरत की राजनीति कर रहें है ये लोग और इसे हिदुंत्व का नाम देते है । आर.एस. एस. विशुद्द रूप से एक ब्राम्हणवादी संस्था है, जो अपने उन्ही सड़े – गले आग्रहो में जीती है। जिसके तमाम भोले – भाले कार्यकर्ताओं को नही पता कि उनका भावनात्मक रूप से शोषण किया जा रहा है । इसलिये मुख्य रूप से कार्यकर्ता नहीं बल्कि इनके आका, मुखिया दोषी हैं।

स्वप्निल कुमार के फेसबुक वॉल से.
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...