डूंगला बेगू में एक व्यापारी ने पत्रकार को देख लेने की धमकी दी. इस धमकी के विरोध में पत्रकारों ने कस्बे में आये जिला कलेक्टर रवि जैन को ज्ञापन देकर व्यापारी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार बेगू में व्यापारी अभय गट्टाणी द्वारा मंडी टैक्स चोरी पर कारवाई से संबधित समाचार प्रकाशन पर पत्रकार विजय नागौरी को फोन पर देख लेने की धमकी दी, जो प्रेस की स्वतंत्रता का हनन है.
डूंगला के पत्रकार राहुल वया, विमल नलवाया, अभिषक वैष्णव समेत अन्य पत्रकारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर धमकी देने वाले व्यापारी के विरूद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है. इधर डूंगला क्षेत्र की एक मात्र महिला पत्रकार प्रीति नलवाया ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार जयपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ़ को प्रेषित कर व्यापारी के विरूद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है. पत्रकारों से ज्ञापन लेने के बाद जिला कलेक्टर रवि जैन ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.





