Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

राष्‍ट्रीय सहारा, पटना के आफिस में पीने का पानी भी बंद

राष्‍ट्रीय सहारा, पटना में डेस्‍क पर काम करने वाले तथा सिटी रिपोर्टर परेशान हैं. पिछले दो महीने से ऑफिस में चाय तो बंद ही थी अब पीने के लिए पानी मिलना भी बंद हो गया है. डेस्‍क वाले तो किसी तरह अपना काम चला रहे हैं पर दिन भर इधर-उधर से दौड़ कर के आने के बाद सिटी रिपोर्टरों को अब पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. एसी भी काफी समय से खराब है, जिससे फजीहत और बढ़ गई है. 

राष्‍ट्रीय सहारा, पटना में डेस्‍क पर काम करने वाले तथा सिटी रिपोर्टर परेशान हैं. पिछले दो महीने से ऑफिस में चाय तो बंद ही थी अब पीने के लिए पानी मिलना भी बंद हो गया है. डेस्‍क वाले तो किसी तरह अपना काम चला रहे हैं पर दिन भर इधर-उधर से दौड़ कर के आने के बाद सिटी रिपोर्टरों को अब पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. एसी भी काफी समय से खराब है, जिससे फजीहत और बढ़ गई है. 

राष्‍ट्रीय सहारा के सिटी रिपोर्टर काम की अधिकता के बाद अब पानी को लेकर परेशान हैं. सिटी और ब्‍यूरो में काम बंटवारे को लेकर पूरी तरह से अंधेरगर्दी है. सिटी के चार से पांच पेजों को भरने की जिम्‍मेदारी मात्र छह रिपोर्टरों की है. इसमें भी लगभग हर दिन एक रिपोर्टर साप्‍ताहिक अवकाश के चलते छुट्टी पर होता है. यानी औसतन पांच रिपोर्टर ही इन पेजों के लिए काम पर होते हैं. वहीं ब्‍यूरो के पास एक पेज भरने की जिम्‍मेदारी होती है, पर इनके पास रिपोर्टरों की संख्‍या नौ है. इन मुश्किलों से जूझ रहे सिटी रिपोर्टरों की परेशानियां और ज्‍यादा बढ़ गई हैं. 

बिल्डिंग के सातवें तल पर स्थित राष्‍ट्रीय सहारा के आफिस के न्‍यूज रूम का एसी भी खराब है. बंदरों का आतंक अलग से है. कई लोगों को ये बंदर काट चुके हैं. बिल्डिंग के लिए पानी की जो टंकी बनाई गई है उसका मुंह खुला हुआ है. इसमें बंदरों के स्‍नान करने से लेकर चील-कौवों की बीट तक पड़ी रहती है, लिहाजा कोई भी इसे पीने में इस्‍तेमाल नहीं करता है. राष्‍ट्रीय सहारा में भी पीने के लिए अलग पानी का इंतजाम किया जाता था, पर चाय के बाद अब उसे भी बंद कर दिया गया है. राष्‍ट्रीय सहारा में काम करने वाले सिटी रिपोर्टर तो जल्‍द से जल्‍द यहां से पलायन करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...