हरिवंश राय 'बच्चन' और रामधारी सिंह 'दिनकर' के बाद डा. कुमार विश्वास सबसे पसंदीदा कवि बन गए हैं। हिंदी कविता के सबसे बड़े ऑनलाइन पोर्टल कविता कोष ने सात वर्ष पूरे होने पर 'टॉप 315 रचनाकारों' की सूची जारी की है, जिस में पहले स्थान पर हरिवंश राय 'बच्चन', दूसरे पर रामधारी सिंह 'दिनकर' और तीसरे स्थान पर डा कुमार विश्वास का नाम है। समकालीन कवियों की श्रेणी में डा कुमार विश्वास का नाम प्रथम स्थान पर है।
उल्लेखनीय है, कि कविता कोष हिंदी कविताओं का सबसे वृहद् ऑनलाइन संकलन है। इसमें कुल 60,606 हिंदी-उर्दू के रचनाकारों के अलग-अलग पृष्ठ बने हुए हैं। लगभग 3000 रचनाकारों की रचनाओं से सुसज्जित यह पोर्टल हिदी कविता प्रेमियों के लिए सबसे सशक्त आकर्षण का केंद्र है। बीस लाख से ज्यादा क्लिक प्रति माह वाले पोर्टल कविता कोष को वास्तविक हिंदी-प्रेमियों की पसंद का मानक माना जा सकता है।
हरिवंश राय 'बच्चन' के पृष्ठ को अब तक 237,663 बार देखा गया, जबकि रामधारी सिंह 'दिनकर' का पृष्ठ 216,333 बार और डा कुमार विश्वास के पृष्ठ को 138,143 बार देखा गया। इसके बाद इस सूची में क्रमशः गुलज़ार, अकबर ग़ालिब, मिर्ज़ा ग़ालिब, जयशंकर प्रसाद, काका हाथरसी, दुष्यंत कुमार और महादेवी वर्मा के नाम हैं।
आंकड़ों के हिसाब से कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। इन्टरनेट पर लोकप्रियता के इस पैमाने के टॉप 200 कवियों में से समकालीन कवियों की भागीदारी सिर्फ 10% की है। हिंदी कवियों में डा कुमार विश्वास के बाद गीतकार श्री गोपाल दास नीरज 21 वें स्थान पर है, जबकि हास्य कवि श्री अशोक चक्रधर मात्र 68,167 पेज विज़िट के साथ 24वें स्थान पर हैं। वही समकालीन उर्दू शायरों में गुलज़ार 4थे, मुनव्वर राना 14वें और निदा फाजली 17वें स्थान पर हैं।
प्रेस रिलीज
कुमार विश्वास ने तो किसी को नहीं छोड़ा… धन्य हैं.. जय हो! (सुनें टेप)






