Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गुजरात दंगों पर मार्च 2002 में लिखे गए लेख ने मुझे पहली नौकरी दिलाई थी

Vikram Singh Chauhan : मुझे अच्छी तरह से याद है गुजरात दंगों पर मार्च 2002 में लिखे गए मेरे लेख ने मुझे पहली नौकरी दिलाई थी. छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित अख़बार देशबंधु में "पाठकों के पत्र" स्तंभ में मैंने गुजरात दंगों पर टूटे-फूटे और अस्पष्ट हिंदी में अपनी भावनाओं को लिखा था. यह लेख संपादक को पसंद आया और उन्होंने तुरंत मुझे संपादकीय विभाग में रख लिया. रुचिर गर्ग सर ने मेरा इंटरव्यू लिया. मैंने तब उनसे कहा था गुजरात दंगा हुआ नहीं, होने दिया गया! नरेन्द्र मोदी ने राजधर्म का पालन नहीं किया!

रुचिर सर ने मेरा हौसला बढाया और तबसे मैंने पत्रकारिता में पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज उसी व्यक्ति को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया जा रहा है. उसके लिए मेरे मन में गुस्सा आज का नहीं पिछले 11 सालों का है और आज भी मैं लिख रहा हूं पर इस बार अख़बार की जगह फेसबुक है. ऐसे व्यक्ति के हाथों हम देश कैसे दे सकते हैं जो हिन्दू वोट बैंक के लिए देश के दूसरे कौम के लोगों को मरवा सकता है! ऐसे लोग किसी धर्म के नहीं हो सकते! मोदी और भाजपा कट्टरवादी हिन्दुत्व का पोषक हैं. दंगो का न दाग मिटा है और न धब्बे छूटे हैं! और हमारी कलम भी नहीं रुकी है.

पत्रकार विक्रम सिंह चौहान के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...