Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

चंदौली

राजधानी एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी में बीएसएफ के दो जवान जेल गए

ट्रेन में महिलाओं के लिए अकेले सफ़र करना दिनों दिन दहशत का पर्याय बनता जा रहा है। अब तो वीआईपी ट्रेनों में भी महिलाए महफूज नहीं रह गयी हैं। ताजा मामला नयी दिल्ली से सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का है जिसमें यात्रा के दौरान एक युवती के साथ सेना के दो जवानों ने न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि ऐसी घिनौनी हरकत की जिसे बताया भी नहीं जा सकता। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने दोनों जवानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुगलसराय जीआरपी की गिरफ्त में आये ये दोनों लोग बीएसऍफ़ के जवान हैं। इन पर ट्रेन में यात्रा के दौरान एक युवती के साथ बदसलूकी का आरोप है। दरअसल नई दिल्ली से चलकर सियालदह जा रही 12314 डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के B-6 कोच में कोलकाता की रहने वाली एक युवती सफ़र कर रही थी। युवती का आरोप है की रात के दस बजे के करीब ये दोनों जवान युवती की सीट के पास आये और युवती के साथ बदसलूकी करने लगे। उसके बाद इनमें से एक जवान ने वो हरकत करनी शुरू कर दी जिसे बताया नहीं जा सकता।

आधी रात के बाद ट्रेन जब मुगलसराय पहुंची तो युवती ने जीआरपी में शिकायत की और इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बहरहाल जीआरपी ने केरल और मुर्शिदाबाद में तैनात इन दोनों जवानो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश की सीमा की रक्षा करने वाले जवानों द्वारा ही जब इस तरह की शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया जायेगा तो आखिर हम उम्मीद करें तो किस से?

महेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...