Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

महाराष्ट्र सरकार की तरह अखिलेश सरकार को कँवल भारती के सवाल पर जांच का ऐलान करना चाहिए

Chanchal Bhu : कंवल भारती ने ऐसा लिखा कि पुलिस को अखर गया . पुलिस ने वही किया जो वह अंग्रेजों के जमाने से करती आ रही है. 'हम सुधरेंगे नहीं' .कँवल भारती को गिरफ्तार किया. क़ानून ने जमानत दे दिया. सरकार को नहीं मालूम कि रामपुर में क्या हुआ (शायद, यह हमारा अनुमान है क्योंकि सरकार अगर तबियत से गिरफ्तार करती तो जमानत लेने में दिक्कत होती). अब पुलिस को देखिये और जानिये. अव्वल तो यह जाहिलों की फ़ौज है. कम पढ़ी लिखी है. जो पढलिख कर भी आते हैं खाकी ओढते ही सब झन्न हो जाता है.

Chanchal Bhu : कंवल भारती ने ऐसा लिखा कि पुलिस को अखर गया . पुलिस ने वही किया जो वह अंग्रेजों के जमाने से करती आ रही है. 'हम सुधरेंगे नहीं' .कँवल भारती को गिरफ्तार किया. क़ानून ने जमानत दे दिया. सरकार को नहीं मालूम कि रामपुर में क्या हुआ (शायद, यह हमारा अनुमान है क्योंकि सरकार अगर तबियत से गिरफ्तार करती तो जमानत लेने में दिक्कत होती). अब पुलिस को देखिये और जानिये. अव्वल तो यह जाहिलों की फ़ौज है. कम पढ़ी लिखी है. जो पढलिख कर भी आते हैं खाकी ओढते ही सब झन्न हो जाता है.

हमारे सूबे यानी उत्तर प्रदेश तो इस पुलिसिया सवाल पर निहायत ही बद्तमीज रही हैं. इनके ऊपर काम का बोझ. जानवरों से भी बदतर स्थिति. (मैं भड़का नहीं रहा हूँ, देख रहा हूँ. पुलिस महकमे में दो जानवर और आते है. कुत्ता और घोड़ा. सुविधा और रखरखाव को देखा जाय तो मजेदार आंकडा खुलता है. और मजे की बात यह कि जिम्मेवारी कुछ नहीं. कुत्ते ने सुंघा थोड़ा सैर किया और मुंह फुला कर लौट आया. और घोड़े को देखिये उसकी आदत होती है वह आदमी के ऊपर पैर नहीं रखता. यह उसकी सभ्यता है. वह बद्तमीज नहीं है.

उसके ठीक उलट पुलिस है. वह लात-जूते से ताफ्सीस ही शुरू करती है. यह हम नहीं कह रहे हैं, उच्चतम न्यायालय हर रोज बोल रहा है. पुलिस सुधारों पर कई सरकारों ने शुरुआत भी कर दिया है लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस कन्नी काट रही है. इसके जितने आफिसर थे समझदार और दमदार थे लेकिन वे जातीय खांचे में नहीं आते रहे. उन्हें अलग अलग महकमों में डाल दिया गया. कईयों को जानता हूँ लेकिन वे फंसें न, इसलिए सब का नाम नहीं ले रहा हूँ. विभूति नारायण राय …….. वी पी सिंह . डॉ प्रसाद … वगैरह वगैरह . ऐसे आफिसर खुद किनारा कर लिए या फिर उन्हें किनारे कर दिया गया. महाराष्ट्र सरकार की तरह अखिलेश सरकार को भी चाहिए कि कँवल भारती के सवाल पर जांच का ऐलान करे और पुलिस को 'आइन्दा' की चेतावनी देकर मुस्कुराए.

चंचल के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...