Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

कंवल भारती मुद्दे पर प्रलेस, जलेस और जसम एक मंच पर इकट्ठा हो रहे

Om Thanvi : प्रगतिशील लेखक संघ, जनवादी लेखक संघ और जन संस्कृति मंच आज कँवल भारती के हक में प्रेस क्लब में एक मंच पर इकठ्ठा हो रहे हैं। आशा करनी चाहिए कि कँवल भारती को न्याय मिल पाएगा, उनके साथ और अन्याय नहीं होगा। लेखक संगठनों के इस इस मिलाप पर मैं निजी तौर पर भी थोड़ा खुश हो सकता हूँ। क्योंकि कई बार लिख चुका कि तीनों संगठन मार्क्स में आस्था रखते हैं, पर किसी मार्क्सवादी लेखक की मृत्यु पर शोकसभा तक मिलकर नहीं कर पाते।

Om Thanvi : प्रगतिशील लेखक संघ, जनवादी लेखक संघ और जन संस्कृति मंच आज कँवल भारती के हक में प्रेस क्लब में एक मंच पर इकठ्ठा हो रहे हैं। आशा करनी चाहिए कि कँवल भारती को न्याय मिल पाएगा, उनके साथ और अन्याय नहीं होगा। लेखक संगठनों के इस इस मिलाप पर मैं निजी तौर पर भी थोड़ा खुश हो सकता हूँ। क्योंकि कई बार लिख चुका कि तीनों संगठन मार्क्स में आस्था रखते हैं, पर किसी मार्क्सवादी लेखक की मृत्यु पर शोकसभा तक मिलकर नहीं कर पाते।

कँवल भारती की गिरफ्तारी पर भी सिर्फ जसम की ओर से तुरंत बयान जारी हुआ था। आज का सम्मिलन भी, बताते हैं, जसम की पहल पर मुमकिन हुआ है। उम्मीद करनी चाहिए कि यह मिलाप आगे भी तीनों सगठनों को, कम से कम जीने-मरने के मामलों में, एक छत एक मंच देता रहेगा।

हालाँकि मैं अब भी समझ नहीं पाता हूँ कि एक मार्क्स के नाम पर इतने राजनीतिक दल आखिर बने क्यों? और विभिन्न मार्क्सवादी दलों की पटरी पर लेखक संघ (सीपीआइ=प्रलेस; सीपीएम=जलेस; सीपीआइ-एमएल=जसम) चल क्यों पड़े? जैसा कि Khurshid Anwar पूछते हैं: क्या एक प्रगतिशील लेखक के भीतर जनवाद नहीं होता? क्या कोई जनवादी लेखक प्रगतिशील विचार का नहीं होता? क्या ये दोनों जन संस्कृति के पक्षधर नहीं होते? अगर होते हैं तो उसी एक मार्क्स देव के नाम पर लेखकों के बीच अलग-अलग ठिकानेदारी पनपाई ही क्यों गई है?

वरिष्ठ पत्रकार और जनसत्ता के संपादक ओम थानवी के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...